प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शेयर की बेहद खूबसूरत तसवीर, दामाद निक के कमेंट ने खींचा ध्यान

Updated:
विज्ञापन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा अपनी लेटेस्ट तसवीर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. मधु चोपड़ा इस समय गोवा में हैं.

विज्ञापन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा अपनी लेटेस्ट तसवीर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. मधु चोपड़ा इस समय गोवा में हैं. प्रियंका के पति और मधु के दामाद निक जोनस ने उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि प्रियंका और निक दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे और जनवरी 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था.

विज्ञापन

मधु चोपड़ा की तसवीर पर निक ने किया ऐसा कमेंट

मधु ने अपनी तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब गोवा में.” फोटो में मधु ब्लू कलर के आउटफिट में कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि उनके दामाद का कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है. निक ने तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “सासू मां आप किलिंग लग रही हो.” अभिनेत्री मालविका सीतलानी ने लिखा, “प्यारी लग रही हैं.” कलाकार भावना जसरा ने लिखा, “अद्भुत लग रही हो मेरी प्यारी.”

मधु चोपड़ा ने कही थी ये बात

पिछले साल मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और निक पर प्यार बरसाते हुए लिखा था कि वह “एक जीनियस की सास” हैं. इससे पहले 2018 में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी के तुरंत बाद मधु ने निक की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, “निक शांत और परिपक्व हैं. वह एक अद्भुत व्यक्ति है और परिवार में हर कोई उनसे प्यार करता है. वह बहुत विनम्र और बड़ों के प्रति सम्मानजनक है. एक माँ को और क्या चाहिए!” उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है.

मेट गाला में हुई थी प्रियंका और निक की मुलाकात

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात 2017 मेट गाला में हुई थी, जहां दोनों ने राल्फ लॉरेन को पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया था. 1 दिसंबर 2018 को उन्होंने जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रीवाज से शादी की थी. दोनों की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं.

Also Read: अरशद वारसी ने ‘सर्किट’ को बताया ‘बेवकूफ’ किरदार, अब बताया क्यों इस किरदार के लिए भरी थी हामी
सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनें प्रियंका निक

गौरतलब है कि 22 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है. निक और प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है. हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की अपील करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस करना चाहते हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola