Nysa Devgan Photo: लंदन में कजिन दानिश गांधी संग न्यासा देवगन मना रही वेकेशन, तसवीरें इंटरनेट पर वायरल

न्यासा देवगन पॉपुलर स्टारकिड में से एक है. न्यासा ने भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तसवीरें वायरल होती रहती है. न्यासा की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो पार्क में दिख रही है.
Nysa Devgan Photo: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपनी तसवीरों को लेकर चर्चा में रहती है. न्यासा काफी ग्लैमरस है और उनकी हर तसवीर पर यूजर्स अपना दिल हार जाते है. स्टारकिड लंदन में वेकेशन मना रही है. न्यासा की तसवीर सामने आई है, जिसमें वो अपने कजिन भाई और फिल्ममेकर दानिश गांधी के साथ दिख रही है.
दानिश गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर तसवीरें पोस्ट की है. पहली फोटो में वो न्यासा देवगन के साथ दिख रहे है. न्यासा सफेद टी-शर्ट और ब्राउन पैंट में काफी कूल लग रही है. दानिश ने नेवी ब्लू टी-शर्ट, ग्रे पैंट और डार्क सनग्लासेज पहने हुए है. पार्क में एक पेड़ के नीचे दोनों बैठे हुए दिख रहे है. दूसरी तसवीर में बहुत ही खूबसूरत व्यू दिख रहा है और तीसरे में एक खूबसूरत फूल की फोटो है.
https://www.instagram.com/p/CeqRWmtLS9k/
दानिश गांधी के तसवीर पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सो क्यूट. एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्यूटीफुल राजकुमारी न्यासा. इससे पहले दानिश ने न्यासा के जन्मदिन पर स्टारकिड की तसवीरें शेयर कर उन्हें विश किया था. पहली फोटो में न्यासा ब्लैक जैकेट में काफी स्टाइलिश लगी. दूसरी फोटो उनके बचपन की है, जिसमें वो लोग पूल में नजर आ रहे है.
https://www.instagram.com/p/CckQjfzLVrC/
न्यासा देवगन हाल ही में सिंगर कनिका कपूर की शादी में अपने दोस्तों के साथ गई थी. लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम में कनिका ने पार्टी रखी थी. इसमें न्यासा पिंक ड्रेस में काफी स्टनिंग लगी थी. बता दें कि इसी साल न्यासा 19 साल की हुई है. वो स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही है. स्टारकिड के बर्थडे पर उनके पिता अजय देवगन ने अपनी बेटी की फोटो शेयर कर लिखा था, तुम खास हो. आज, कल, हमेशा के लिए. जन्मदिन मुबारक हो न्यासा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




