Mothers Day 2020: मां को याद करते हुए इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, मदर्स डे पर इन सेलेब्स ने भी शेयर की तसवीर
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 May 2020 1:40 PM
Mothers Day 2020: आज मदर्स डे है. आम से लेकर खास लोग आज अपनी मां के साथ तसवीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी मां के प्रति प्यार जता रहे है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मां से जुड़ी यादें, कविता या इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहा है.
Happy Mothers Day 2020: आज मदर्स डे है. आम से लेकर खास लोग आज अपनी मां के साथ तसवीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी मां के प्रति प्यार जता रहे है. बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मां से जुड़ी यादें, कविता या इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे है. इन पोस्ट को फैंस भी खूब पसन्द कर रहे है.
मदर्स डे पर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी मां तेजी बच्चन की रेयर फोटो शेयर की है. इसके साथ में इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. इसके साथ ही कोरोना से जुड़ा एक जरूरी मेसेज भी पोस्ट किया है. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा है जब आप ठीक नहीं होते थे, वही आपकी तबीयत ठीक करती थी? इस मदर्स डे चलिए वापस उन्हीं पुराने दिनों की ओर लौटते हैं और अपनी परेशानी अपने प्रियजनों से परेशानी शेयर करते हैं. कोरोना से लड़ना है, डरना नहीं है. दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है…हर दिन मदर्स डे है, दुनिया की सबसे खूबसूरत मां मेरी अम्मा जी को समर्पित. इस वीडियो में उनकी मां तेजी बच्चन की तस्वीर भी है.
T 3527 – Every day is Mother’s Day..to the most beautiful Mother in the World .. my Amma ji pic.twitter.com/zAV3RE6SX6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 9, 2020
T 3527 – Remember when you were unwell, and she nursed you back to health? This #MothersDay, let’s go back to those old days, and share our troubles with our loved ones. Corona se ladna hain, darna nahin hain! #IndiaFightsCorona #SetuMeraBodyguard @mygovindia pic.twitter.com/QYMAoWpZMe
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 9, 2020
कंगना रनौत ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ अपनी एक फोटो भी साझा की है. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कविता पढ़ती नजर आ रही हैं. कंगना वीडियो में कहती हैं कि आशा के साथ आपकी आंखें चमक उठीं, जब मैं एक कोशिका के रूप में आपके गर्भ में आईं. आपने मुझे जीवन देने के लिए सांस ली, मुझे खून देने के लिए खाना खाया. इसके बाद आपने मुझे खुद से अलग किया और इस दुनिया में ले आईं. आपसे बाहर, आपका एक हिस्सा, आपकी तरह दिखने वाली. मैंने पूरी दुनिया घूमी, लेकिन कहीं भी मुझे आपके गर्भ जैसा प्यार नहीं मिला. मैंने अपने दिल में झांका तो वहां मुझे आप मिली.’
https://www.instagram.com/p/B_-SraflRQE/?
https://www.instagram.com/p/B_-J3chlOMR/?
अनन्या पांडे ने मदर्स डे पर एक वीडियो शेयर किया है. ये उनके बचपन का वीडियो है. इसमें उनसे पूछा जाता है कि तुम दुनिया में सबसे ज्यादा किससे प्यार करती हो, इस पर अनन्या जवाब देती हैं, ‘मम्मा.’ जब उनसे पूछते हैं कि और दूसरे नंबर पर किसे प्यार करती हों, तो क्यूट अनन्या कहती हैं कि किसी को भी नहीं. इसके अलावा अनन्या ने एक और वीडियो शेयर किया और अपनी मां भावना पांडे को विश किया.
https://www.instagram.com/p/B_-n62fAxC_/?
विक्की कौशल ने अपनी मां के साथ थ्रोबैक तसवीर शेयर की है. जिसमें वे बीच पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी मां उन्हे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं.
https://www.instagram.com/p/B__NG5OJB9D/?
सोनम कपूर ने सुनीता कपूर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा मम्मा आई लव यू. मैं आपको बहुत मिस करती हूं. मैं आपसे मिलने और आपसे गले मिलने का इंतजार नहीं कर सकती. हैप्पी मदर्स डे.
https://www.instagram.com/p/B__cnIwlJGQ/?utm_source=ig_web_copy_link
अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘लव यू मां.’ अपनी शादी के फंक्शन की तसवीर शेयर की.
https://www.instagram.com/p/B__roEEJhcg/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










