ePaper

अब कंगना रनौत के बयान पर बिफरे मीका सिंह, बोले- 'आपको शर्म आनी चाहिए'

Updated at : 04 Dec 2020 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
अब कंगना रनौत के बयान पर बिफरे मीका सिंह, बोले- 'आपको शर्म आनी चाहिए'

Mika Singh angry on Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था. जिसके बाद मामला बढ़ गया और इस पर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने एक्ट्रेस को खूब बुरा भला सुनाया. क्वीन कंगना भी इसके बाद चुप नहीं बैठी और सिंगर को करण जौहर का पालतू बता दिया. इसपर दिलजीत ने भी उन्हें करारा जवाब दिया. अब सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने कंगना के बयान को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

मीका सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे मन में कंगना रनौत के लिए बहुत सम्मान था, उनके ऑफिस में तोड़फोड पर मैंने उनका समर्थन किया था. मुझे अब लगता है कि मैं गलत था, कंगना रनौत एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला का कुछ सम्मान देना चाहिए. यदि आपके पास सभ्यता हो तो माफी मांगे. आपको शर्म आनी चाहिए.’

इससे पहले किसान आंदोलन को कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गयी थी. उन्होंने महिंदर कौर नाम की दादी का वीडियो शेयर करते हुए पूरा सच बताया था. इसके बाद कंगना रनौत ने दिलजीत को करण जौहर का पालतू बता दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए लिए प्रदर्शन कर रही थी, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के MSP के लिए भी प्रदर्शन करती हुई दिखी. महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं. क्‍या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे तुरंत खत्‍म करो.”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1334410492987678721

इस सब पर दिलजीत ने तंज कसते हुए कह दिया, झूठ बोलना और फिर लोगों को भड़काना, उनकी भावनाओं के साथ खेलना, ये सब तो आप अच्छे से जानती हैं कंगना जी. दिलजीत ने लिखा, तूने जितने लोगों के साथ फिल्म की है, क्या तू सभी की पालतू है?. वहीं, इस ट्विटर वॉर में दिलजीत को पूरे बॉलीवुड का समर्थन हासिल होता दिख रहा है. स्वरा भास्कर से लेकर अंगद बेदी तक, कई सेलेब्स ने खुलकर दिलजीत का सपोर्ट किया है.

Also Read: कंगना ने हिमांशी खुराना को ट्विटर पर किया ब्लॉक, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कह दी ये बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola