Main Hoon Na के लक्ष्मण का खुलासा, शूटिंग के दौरान फराह खान ने मुझ पर फेंकी चप्पल... दी गालियां

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 May 2023 8:19 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान की मैं हूं ना तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. फिल्म में दो भाईयों की स्टोरी ने सबको इमोशनल कर दिया था. अब मूवी के लक्षमण ने खुलासा किया है कि मैं हूं ना की शूटिंग के दौरान फराह खान ने उन्हें गाली दी और चप्पल भी फेंकी.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता जायद खान ने याद किया है कि कैसे फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने उनकी फिल्म मैं हूं ना की शूटिंग के दौरान उन्हें ‘गाली दी और चप्पल फेंकी’. एक नए इंटरव्यू में, जायद ने खुलासा किया कि सेट पर ‘कट’ चिल्लाने के बाद फराह को गुस्सा आ गया. जायद ने याद किया कि चूंकि वे काफी ऊंचाई पर शूटिंग कर रहे थे, इसलिए उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. मैं हूं ना (2004) को फराह ने अपने निर्देशन में पहली बार लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद हैं. मैं हूं ना को पश्चिम बंगाल के सेंट पॉल स्कूल में फिल्माया गया था.

मुश्किलों में की थी शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जायद ने फिल्म की शूटिंग के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यह एक समय था, जब हम 400 फीट की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और डिजिटल पर नहीं. इसलिए ऐसा नहीं था कि ‘जितने भी टेक चाहिए, ले लो’. सेट पर एक अनुशासन था. साथ ही , हम हाई एटीट्यूड पर थे. एक टेक देने के बाद, हलत खराब हो जाती थी, यह हमारे लिए कठिन था. मुझे याद है, शूटिंग के दौरान, कैमरे ने अमृता राव को कैद कर लिया था और मेरी तरफ आ रहे थे. मेरे आस-पास हर कोई ऐसा था ‘ तैयार रहो, तैयार रहो, तैयार रहो’.

जायद को आखिर फराह ने क्यों दी गालियां

उन्होंने बताया कि “जैसे ही, कैमरा मेरी ओर बढ़ा और मेरे बगल में डांसर्स में से एक गिर गया. वह इतना थक गया था कि उससे पकड़ा नहीं गया. अब बीच शॉर्ट में मुझे पता नहीं था कि क्या करना है, मैंने जैसे-जैसे टेक देना शुरू किया और नाचने लगा, हालांकि ये सही से नहीं हुआ और मैंने कहा, ‘कट’. इस बात पर फराह को बहुत गुस्सा आया. उसने मुझे गाली दी और अपनी चप्पल भी मुझ पर फेंक दी. मैंने उनसे कहा, ‘आप मुझसे किसी ऐसे व्यक्ति के ऊपर डांस करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, जो मर रहा है.’ बेचारा लेटा हुआ है. उसे बचा लिया गया, फिर हमने इसे फिर से किया और यह बहुत आसानी से चला गया.

Also Read: अजय देवगन से लेकर भूमिका चावला तक, जब द कपिल शर्मा शो पर सेलेब्स ने आने से कर दिया था मना, जमकर उड़ाया था मजाक
इन फिल्मों में दिखेंगे जायद

जायद ने अपने अभिनय की शुरुआत 2003 की फिल्म चुरा लिया है तुमने से की थी. बाद में उन्होंने मैं हूं ना, शब्द और दस में अपनी भूमिकाओं से प्रसिद्धि प्राप्त की. उन्हें आखिरी बार टीवी शो हासिल में देखा गया था. जायद लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन फिल्मों में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी वापसी की परियोजना का शीर्षक द फिल्म दैट नेवर वाज है. जायद के अलावा, जैकी श्रॉफ भी मोहित श्रीवास्तव द्वारा अभिनीत फिल्म का हिस्सा हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola