करिश्मा कपूर ने इस डर से Dil To Pagal Hai को दिया था ठुकरा, इस खास शख्स की सलाह पर साइन की फिल्म

Updated:
विज्ञापन
करिश्मा कपूर ने इस डर से Dil To Pagal Hai को दिया था ठुकरा, इस खास शख्स की सलाह पर साइन की फिल्म

करिश्मा कपूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर आयी थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने दिल तो पागल है को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, हर एक हीरोइन ने फिल्म से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. मूवी शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करि��्मा कपूर और अक्षय कुमार ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म के गाने आज तक लोगों को याद है. इसमें करिश्मा कपूर और माधुरी के बीच डांस में कांटे की टक्कर देखने को मिला. लेकिन क्या आप जानते है करिश्मा ने पहले इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. फिर एक शख्स की वजह से उन्होंने मूवी को हां कहा था.

दिल तो पागल है को ठुकरा दिया था करिश्मा कपूर ने

करिश्मा कपूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर आयी थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने दिल तो पागल है को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, हर एक हीरोइन ने फिल्म से इनकार कर दिया. यह भूमिका मेरे पास आई. शुरुआत में मैंने भी इसके लिए मना कर दिया था क्योंकि यह एक डांस फिल्म था और माधुरी दीक्षित के साथ डांस की प्रतियोगिता थी.

करिश्मा कपूर फिर ऐसे मानी

करिश्मा कपूर ने आगे बताया, मैंने कहा, ‘ऐसा नहीं हो रहा है.’ फिर आखिरकार यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने मुझे कहानी सुनाई. मेरी मां ने मुझसे कहा, ‘तुम्हें चुनौती स्वीकार करनी चाहिए. आप माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं, आप इसे जरूर करें. तुम कड़ी मेहनत करो और तुम चमकोगे. बता दें कि एक्ट्रेस को इस फिल्म में उनके रोल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.

Also Read: सलमान खान का जब 20 बाइक सवारों ने रॉड लेकर रात में किया था पीछा, जानें आगे फिर क्या हुआ था
‘ब्राउन’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर, अभिनय देव निर्देशित क्राइम ड्रामा ‘ब्राउन’ में काम कर रही है. इसमें दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन और सोनी राजदान हैं. अब निर्माताओं ने अभिनेता सूर्य शर्मा को भी लिया है. वह पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे है. ‘ब्राउन’ अभीक बरुआ की किताब ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित है. इसे ज़ी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे है

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola