Koffee with Karan 7: इस वजह से करण जौहर के शो में शामिल नहीं होंगे शाहरुख खान, हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2022 11:34 AM
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे की वजह बताते हुए करण जौहर ने बताया कि शाहरुख मीडिया और लोगों के सामने ज्यादा नहीं आ रहे हैं. वो अपनी आनेवाली फिल्म 'पठान' की लिए ऐसा कर रहे हैं.
शाहरुख खान निर्देशक करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में सबसे नियमित मेहमानों में से एक रहे हैं. करण के शो का ये सीजन ऑन एयर हो गया है. खबरें थी कि शाहरुख इस सीजन में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अब खबरें हैं कि शाहरुख मौजूदा सीजन में शामिल नहीं होंगे. अब इसके पीछे की वजह सामने आई है.
करण जौहर ने हाल ही में खुलासा किया कि, आमिर खान चैट शो में दिखाई देंगे लेकिन शाहरुख इस साल इसे मिस करने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे की वजह बताते हुए करण जौहर ने बताया कि शाहरुख मीडिया और लोगों के सामने ज्यादा नहीं आ रहे हैं. वो अपनी आनेवाली फिल्म ‘पठान’ की लिए ऐसा कर रहे हैं.
फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि, शाहरुख खान के लिए लाइमलाइट से दूर रहना सबसे अच्छा फैसला है, क्योंकि जब उनकी फिल्म रिलीज होगी, तो यह ‘बॉक्स ऑफिस पर सुनामी’ होगी. करण ने यह भी कहा कि शाहरुख ने दर्शकों को इंतजार कराया है और जितना ज्यादा वो इंतजार करेंगे, उतना ही ज्यादा प्यार सुपरस्टार पर बरसेगा. बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं.
‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 की शुरुआत रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ हुई थी. ‘गली बॉय’ की जोड़ी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए फिर से एकसाथ है. आनेवाले एपिसोड में बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, सामंथा रूथ प्रभु, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, कृति सनोन जैसे कई सेलेब्स शो की शोभा बढ़ाएंगे.
Also Read: Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो में मेहमान बनकर आएंगे आमिर खान, फिल्ममेकर ने खुद किया खुलासा
जॉन अब्राहम पठान में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले जॉन ने धूम और जिंदा जैसी फिल्मों में भी विलेन की भूमिका निभाई है. इस फिल्म के एक्शन सीन के लिए विशेष तैयारी की जा रही है. फिल्म की यूएसपी इसके स्टंट सीन होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










