समलैंगिक विवाह केस पर आया कंगना रनौत का रिएक्शन, बोलीं- ‘…पसंद को बिस्तर तक रखें, हर जगह…’

Updated:
विज्ञापन
समलैंगिक विवाह केस पर आया कंगना रनौत का रिएक्शन, बोलीं- ‘…पसंद को बिस्तर तक रखें, हर जगह…’

कंगना रनौत ने समलैंगिक विवाह मामले पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए है. एक्ट्रेस ने लिखा, चाहे आप एक पुरुष/ महिला / कुछ और हों, आपके जेंडर का आपके अलावा किसी के लिए कोई महत्व नहीं है.

विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. कंगना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से हिचकिचाती नहीं. कई बार उनके बयान चर्चा में आ जाते है. समलैंगिक विवाह मामले पर ट्विटर पर खूब सारी प्रतिक्रिया आ रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है. चलिए आपको बताते है एक्ट्रेस ने क्या कहा.

समलैंगिक विवाह केस पर आया कंगना रनौत का रिएक्शन

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए है. एक्ट्रेस ने लिखा, चाहे आप एक पुरुष/ महिला / कुछ और हों, आपके जेंडर का आपके अलावा किसी के लिए कोई महत्व नहीं है. आधुनिक दुनिया में हम अभिनेत्रियों या महिला निर्देशकों जैसे शब्दों का भी उपयोग नहीं करते हैं, हम उन्हें अभिनेता और निर्देशक कहते हैं. आप दुनिया में क्या करते हैं यह आपकी पहचान है, न कि आप बिस्तर में क्या करते हैं. आपकी यौन प्राथमिकताएं जो भी हों, उन्हें आपके बिस्तर में ही रहना चाहिए.


अपने आप को जेंडर या किसी अन्य…

कंगना रनौत ने आगे लिखा, उन्हें अपना परिचय पत्र या मेडल न बना कर हर जगह फहराओ. आपका जेंडर आपकी पहचान नहीं है, इसे इस तरह से ना बनाएं. अगले ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, मैं हमेशा लोगों से भरे कमरे में रहती हूं, व्यक्तिगत ऊर्जा केवल लोग ही होते हैं न कि पुरुष/महिला/होमो/हेट्रो/शारीरिक रूप से मजबूत या कमजोर, नहीं. आप सभी अपने आसपास के लोगों की शारीरिकता पर इतना समय क्यों बर्बाद करते हैं. अपने आप को जेंडर या किसी अन्य सीमित धारणा से मुक्त करें. उठो और चमको जैसे कौन आप हैं और धर्म कहता है कि आप भौतिक से परे परम ईश्वर हैं.

Also Read: Karan Johar की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा भारत? कंगना रनौत बोलीं- सब जानते हैं करण जौहर ने उन्हें बैन…
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत चंद्रमुखी 2 में नजर आएगी. ये चंद्रमुखी 2 में, कंगना राजा के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा वो फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में है. उनके पास मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा और द अवतार: सीता इन द पाइपलाइन में है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola