नो मेकअप लुक में काजोल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'मुंह तो धो लेती...'
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2021 10:09 AM
Kajol no makeup look video : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी फिल्म ‘त्रिभंगा' (Tribhanga) से फैंस को खासा इंप्रेस किया था. इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वह मेकअप फ्री दिख रही है. वीडियो देखकर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे है तो कुछ उनको ट्रोल भी कर रहे है.
Kajol no makeup look video : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी फिल्म ‘त्रिभंगा’ (Tribhanga) से फैंस को खासा इंप्रेस किया था. इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वह मेकअप फ्री दिख रही है. वीडियो देखकर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे है तो कुछ उनको ट्रोल भी कर रहे है.
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर क वीडियो पोस्ट किया है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी स्किनकेयर की दिनचर्या, मेरे मॉस्चराइजर बाद सीधे शुरू होती है.’ वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश सॉन्ग प्ले हो रहा है और एक्ट्रेस इसपर लिपसिंग करती दिख रही है. काजोल गाने को एजॉय करते हुए अपने गालों का मसाज कर रही है.
https://www.instagram.com/p/CMJYMrVpO8G/
एक्ट्रेस अपने नैचुरल लुक में काफी खूबसूरत लग रही है. ब्लैक आउटफिट और ओपन हेयर में उनका लुक काफी निखर रहा है. काजोल के इस वीडियो पर कई यूजर्स इनबॉक्स में खुलकर तारीफ कर रहे है तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे है. साथ में ढेर सारा कमेंट भी कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मुंह तो धो लेती.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत सुन्दर है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप मेरी फेवरेट है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘बिना मेकअप बीमार लगती है सबकी सब.’
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘देवी’ थी जिसमें नेहा धूपिया और श्रुति हासन भी थीं. फिल्म के सब्जेक्ट और उनकी एक्टिंग को लेकर खूब तारीफ हुई थी, हालांकि फिल्म पर साहित्यिक चोरी का भी आरोप लगा था. काजोल पति अजय देवगन के साथ ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में भी नजर आई थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में काजोल ने अजय की पत्नी का किरदार निभाया था.
https://www.instagram.com/p/CIUo2JBpS3_/
वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन दो स्क्रिप्ट्स पर फिलहाल काम कर रहे हैं. इसके साथ ही अपनी अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में बिजी हैं. उनकी फिल्म, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म मैदान पर काम करना हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










