ePaper

काजोल ने जुहू में खरीदे दो आलीशान अपार्टमेंट्स, इतनी है कीमत

Updated at : 17 Feb 2022 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
काजोल ने जुहू में खरीदे दो आलीशान अपार्टमेंट्स, इतनी है कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म त्रिभंगा में नजर आई थीं. उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म त्रिभंगा में नजर आई थीं. उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती है और अपनी और फैमिली की तसवीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं. उनकी बेटी न्यासा देवगन भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब खबरें है कि एक्ट्रेस ने मुंबई के जुहू में अनान्या इमारत में दो नए लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. दोनों अपार्टमेंट कथित तौर पर इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित हैं.

जनवरी में ही खरीदे थे दोनों फ्लैट

SquarefeetIndia की रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल ने इस साल जनवरी में दोनों आलीशान फ्लैट खरीदे हैं जिसका क्षेत्रफल लगभग 2000 स्क्वॉयर फीट पर फैला हुआ है. साथ ही अभिनेत्री द्वारा खरीदी गई संपत्ति उन्हीं के पड़ोस में है, जहां उनका वर्तमान घर शिव शक्ति स्थित है. घर के दस्तावेजों पर काजोल विशाल देवगन के नाम से दस्तखत हुए थे.

इतनी है आलीशान फ्लैट की कीमत

हालांकि अभिनेत्री ने इसे लेकर पुष्टि नहीं की है. वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम के संस्थापक वरुण सिंह ने अभिनेत्री के फ्लैट्स के बारे में कुछ डिटेल्स का खुलासा किया है. वरुण ने कहा, “फ्लैट 10वीं मंजिल पर हैं और अपार्टमेंट की कुल लागत 11.95 करोड़ है.”

अजय देवगन ने खरीदा था बंगला

अजय देवगन के बंगले की बात करें तो हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक अजय ने शिव शक्ति को करीब 60 करोड़ रुपये में खरीदा था जो 590 वर्ग गज में फैला है. अभिनेता ने नवंबर (2020) में सौदे को अंतिम रूप दिया था, लेकिन प्रॉपर्टी का ट्रांसर्फर पिछले साल 7 मई को किया गया था.

Also Read: सलमान खान की Kabhi Eid Kabhi Diwali की ऐसी होगी कहानी, ईद के मौके पर होगी रिलीज
काजोल की आनेवाली फिल्में

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, बॉलीवुड अभिनेत्री को आखिरी बार त्रिभंगा में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म में काजोल ने अनुराधा आप्टे का किरदार निभाया था. फिल्म में मिथिला पालकर, तन्वी आज़मी, मानव गोहिल, कुणाल रॉय कपूर और अन्य भी थे. इससे पहले, अभिनेत्री ने देवी नामक एक शॉर्ट फिल्म में ज्योति की भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola