Jawan Trailer Out: बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर... शाहरुख खान की जवान का धमाकेदार ट्रेलर आउट, VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 31 Aug 2023 5:18 PM

विज्ञापन

Jawan Trailer Out: पठान के बाद शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वीडियो में एसआरके जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते देखा जा रहे हैं. बता दें कि फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Jawan Trailer Out: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, एटली कुमार की ‘जवान’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वीडियो में एसआरके जबरदस्त एक्शन करते देखे जा रहे हैं. बता दें कि फिल्म के शानदान प्रीव्यू और गानों को पहले ही लोगों के दिलों में खास जगह मिल गई है. अब सभी थियेटर्स में जाने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी. जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

जवान का धमाकेदार ट्रेलर आउट

2 मिनट 45 सकेंड के वीडियो में शाहरुख खान काफी खूखार लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत एक धमाकेदार डायलॉग से होती है, जिसमें एसआरके कहते हैं, एक राजा था, जो एक के बाद एक जंग हारता गया, भूखा प्यासा घूम रहा था जंगल में. बहुत गुस्से में था. इसके बाद मेट्रो में वह बैठे दिखते हैं. उनसे पूचा जाता है कि तुम्हे चाहिये क्या. जिसपर वह कहते हैं कि मुझे तो आलिया भट्ट चाहिये. नयनतारा पुलिस की भूमिका में जबरदस्त लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CwmVFHvosg_/

कई लुक में दिखे शाहरुख खान

शाहरुख खान ट्रेलर में कई लुक में दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वह नयनतारा को इम्प्रसे भी करते हैं. कई सीन्स में एक्टर को दीपिका पादुकोण के साथ कुश्ती लड़ाते है. इसके अलावा वह सेना की भूमिका में भी है, इसमें उन्हें कहते हुए सुना जाता है. ”हम जवान है अपनी जान हजार बार दाउ पर लगा सकते हैं. सिर्फ देश के लिए. तुम्हारे जैसे देश बेचने वालों के लिए बिल्कुल नहीं … बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर.”

जवान फिल्म के गाने मचा रहे धमाल

बीते दिनों शाहरुख खान-स्टारर जवान के साउंडट्रैक एल्बम के तीसरे ट्रैक “नॉट रमैया वस्तावैया” को रिलीज किया गया. इससे पहले दो अन्य गाने “जिंदा बंदा” और रोमांटिक गीत “चलेया” पहले जारी किए गए थे. नया गाना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा गाया गया एक शानदार पार्टी नंबर है. गाने में, शाहरुख ने काले रंग की आउटफिट और काले धूप का चश्मा पहन रखा है और वह अपना सिग्नेचर पोज दे रहे हैं.

Also Read: Jawan Trailer Review Out: एक्शन से भरपूर है शाहरुख खान की ‘जवान’ का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड

एक्शन से भरपूर है शाहरुख खान की जवान

ट्रेलर के बारे में बात करें तो शाहरुख खान 6 से अधिक अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखकर यह कहना बहुत घिसा-पिटा हो सकता है, लेकिन इसमें शाहरुख खान कुछ ऐसा काम किया, जो पहले कभी नहीं देखा गया है. यह कहने की जरूरत नहीं है कि यह बड़े पैमाने पर एक्शन से भरपूर है और हम कुछ बेहतरीन हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीक्वेंस भी देख सकते हैं.”

जवान फिल्म के बारे में

एटली द्वारा निर्देशित, जवान में विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं. दीपिका पादुकोण एक विशेष भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा अहम भूमिकाओं में हैं. जवान 7 सितंबर, 2023 को 8 दिनों में रिलीज होगी. जवान इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है, और शाहरुख खान ‘पठान’ की भारी सफलता के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने जा रहे हैं. केआरके की मानें तो जवान ओपनिंग डे पर 125 करोड़ की तगड़ी कमाई कर सकती है. इशके अलावा यह वीकेंड पर 600 करोड़ रुपये की कमाई करेगा.

नयनतारा ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू

जवान की मुख्य अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की. अभिनेत्री वर्तमान में शाहरुख खान, विग्नेश शिवन, अनिरुद्ध रविचंदर, राउडी पिक्चर्स और मिशेल ओबामा सहित पांच लोगों को फॉलो कर रही है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली पोस्ट में अपने जुड़वां बेटों के फेस को भी रिवील किया. वीडियो शेयर करते हुए नयनतारा ने तमिल में लिखा, ”कह दो कि मैं आ गई…”

https://www.instagram.com/p/CwmOAfkvu2M/

बॉलीवुड स्टार्स ने जवान को कहा सुपरहिट

जवान फिल्म का ट्रेलर बॉलीवुड स्टार्स ने भी देखा और उन्होंने इसे सुपरहिट और फुल पैसे वसूल बताया. KoiMoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी समेत इंडस्ट्री के कई अंदरूनी सूत्रों ने भी जवान का ट्रेलर देखा है. सूत्र के हवाले से कहा गया, “ट्रेलर को आरसीई के कार्यालय में इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा अंदरूनी लोगों (शायद रानी मुखर्जी ने भी) ने देखा है और रिपोर्ट काफी अच्छा हैं. इसे इस तरह से संपादित किया गया है कि हर फ्रेम उत्साह का संचार करता है और हमें याद नहीं है कि बॉलीवुड ने आखिरी बार इतना बड़ा ट्रेलर कब देखा था.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola