Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को दोबारा भेजा जायेगा समन, EOW ने जारी किया बयान

Updated:
विज्ञापन

ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन के एक मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए 17 अगस्त को एक आरोपपत्र दाखिल किया था. ईडी के मुताबिक, फर्नांडिस और बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही को चंद्रशेखर से लग्जरी कार और महंगे तोहफे मिले थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोमवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े उगाही के एक मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के समक्ष पेश हुईं थी. अधिकारियों ने बताया कि यह दूसरा मौका है, जब अभिनेत्री को मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ को लेकर दिल्ली पुलिस ने तलब किया है. अब EOW के स्पेशल CP रविंदर यादव ने इसे लेकर जानकारी साझा की है.

विज्ञापन

जैकलीन को दोबारा समन भेजा जाएगा

रविंदर यादव ने कहा, ‘कुछ चीज़ें जो बची हुई थीं उसकी पूछताछ के लिए जैकलीन को बुलाया गया था. इस बार उनकी स्टाइलिस्ट लीपाक्षी को भी तलब किया गया था. लेकिन वो नहीं आ पाईं. जांच अभी अधूरी रह गई है.’ उन्होंने आगे कहा कि, सुकेश द्वारा दिए गए उपहारों से संबंधित प्रश्न थे. लीपाक्षी के वापस आने के बाद जांच फिर से शुरू होगी. जैकलीन को दोबारा समन भेजा जाएगा.’


इससे पहले बुधवार को हुई थी पूछताछ

बता दें कि, पिछले बुधवार को पिंकी ईरानी के साथ फर्नांडिस से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. पिंकी ने ही अभिनेत्री को चंद्रशेखर से कथित तौर पर मिलवाया था. पुलिस ने पूर्व में कहा था कि जांच में खुलासा हुआ है कि चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर फर्नांडिस के एजेंट प्रशांत को एक मोटरसाइकिल की पेशकश की थी, लेकिन उसने इसे लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद, चंद्रशेखर ने दोपहिया वाहन और उसकी चाभी प्रशांत के यहां ही छोड़ दी थी. वाहन को जब्त कर लिया गया है.

Also Read: कश्मीर में हुई पत्थरबाजी में घायल हुए इमरान हाशमी? अब एक्टर ने ट्वीट कर बताया सच
सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है

सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में बंद है. उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों से ठगी करने का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन के एक मामले में फर्नांडिस को आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए 17 अगस्त को एक आरोपपत्र दाखिल किया था. ईडी के मुताबिक, फर्नांडिस और बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही को चंद्रशेखर से लग्जरी कार और महंगे तोहफे मिले थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola