Gadar 2 Vs Animal की एक साथ रिलीज पर निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के लिए ऐसा…

Updated:
विज्ञापन

Gadar 2 Vs Animal: 11 अगस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उस दिन सनी देओल की गदर 2 और रणबीर कपूर की एक्शन थ्रिलर एनिमल रिलीज होने जा रही है. अब निर्देशक अनिल शर्मा ने बिग बजट मूवी के टकराव पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Gadar 2 Vs Animal: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का एक रिलीज डेट पर क्लैश होना कोई बड़ी बात नहीं है, और ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां दोनों रिलीज ने अपनी-अपनी कहानी से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. कई बार, एक ने दूसरे को पछाड़ भी दिया है. इस साल का स्वतंत्रता दिवस भी काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि उस दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 रिलीज होने जा रही है. उसी दिन रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज हो रही है. ऐसे में इस बड़े टकराव को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
अनिल शर्मा ने क्लैश पर तोड़ी चुप्पी

गदर 2 के निर्देशन अनिल शर्मा ने ट्विटर पर दो स्क्रीनशॉर्ट शेयर किये. इसमें देखा जा सकता है कि गदर 2 का टीजर और एनिमल का प्री-टीजर देखने को मिल रहा है. दोनों के व्यूज करीब-करीब एक ही बराबर है. हालांकि एनिमल को 2 दिनों में 1.8 करोड़ व्यूज मिले हैं. वहीं गदर 2 को 24 घंटे के भीतर1.7 करोड़ लोगों ने देखा है. वहीं टीजर यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. इसी को लेकर अनिल शर्मा ने कहा, ”एक मित्र द्वारा मुझे 2 भेजा गया एक विश्लेषण, # गदर 2 का टीज़र ज़ी स्टूडियो चैनल पर केवल 22 घंटे में 1.7 मिलियन के पार, गदर 2 और टीम के लिए ऐसा जमीनी प्यार @अनिलशर्मा_”

undefined
गदर 2 VS एनिमल

सनी देओल 22 साल बाद सिनेमाघरों में फुल एक्शन हीरो बनकर उतरेंगे. तारा सिंह के रूप में सनी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी जानना चाहते हैं कि इस बार तारा सिंह पाकिस्तान जाकर अपने बेटे जीते को कैसे छुड़ाएगा. हालांकि दूसरी तरफ संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर काफी खूंखार लुक में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक जबसे जारी हुआ, तबसे फैंस रणबीर के एक्शन को देखना चाहते हैं.

Also Read: Gadar फिल्म साइन करने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ए-लिस्ट प्रोड्यूसर्स ने प्रोजेक्ट…
अनिल शर्मा हमेशा से ही रिलीज डेट को लेकर थे पक्के

गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी 11 अगस्त, 2023 की रिलीज डेट पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा, गदर 2 लोगों की फिल्म है और लोगों की भावनाएं हैं, इसलिए हम 11 अगस्त को आ रहे हैं, क्योंकि लोग इसे चाहते हैं. यह कोई फिल्म नहीं है, यह एक इमोशन है. इसलिए हम बिल्कुल भी शिफ्ट नहीं हो रहे हैं. हम पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और 11 अगस्त की तैयारी कर रहे हैं. पता नहीं उस दिन और कौन सी फिल्म आ रही है, जो आ रही है हमें आने दीजिए, अगर कोई आती है तो. 11 अगस्त की रिलीज हमारे लिए पक्की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola