Gadar 2: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी गदर 2, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ कड़ी टक्कर, जानें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jan 2023 5:14 PM

विज्ञापन

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. ये फिल्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी.

विज्ञापन

2001 में, आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तारा सिंह के रूप में, सनी देओल ने अपने जीवन के प्यार सकीना को पाने के लिए पाकिस्तान की यात्रा की और हैंडपंप उखाड़कर दुश्मनों को धूल चटाई. गदर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

गदर 2 एनिमल के साथ होगा क्लैश

22 साल बाद, अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से, गदर 2 की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अब, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ”गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है.

undefined
ऐसी होगी ‘गदर 2’ की कहानी

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा. एक करीबी एक सूत्र ने 2019 में एक इंटरव्यू में पीटीआई को बताया था, “हम 15 साल से गदर सीक्वल पर काम कर रहे हैं. गदर तारा (सनी देओल), सकीना (अमीषा पटेल) और जीत (उनके बेटे) की कहानी दिखाएगी. कहानी भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगी. इसके बिना गदर अधूरी है.”

Also Read: Gadar 2: हैंडपंप नहीं बल्कि इस बार बैलगाड़ी उठाकर तारा सिंह ने दुश्मनों को चटाई धूल, गदर 2 का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola