Gadar 2 में इस बार सनी देओल हैंडपंप नहीं बल्कि ये भारी भरकम चीज उखाड़ेंगे, यकीन नहीं होता तो देखें ये VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Feb 2023 9:22 PM
Gadar 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि इस बार सीक्वल में गदर एक्टर हैंडपंप नहीं बल्कि ये भारी चीज उखाड़ते दिखाई देंगे. फैंस इस सीन को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
Gadar 2: साल 2001 में आई गदर- एक प्रेम कथा में सनी देओल और अमीषा पटेल की लव स्टोरी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस फिल्म में तारा सिंह अपनी सकीना के लिए पाकिस्तान चले गए थे. फिल्म के जबरदस्त डायलॉग और हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन आज भी दर्शकों के जहन में है. अब 22 साल बाद इसका सीक्वल आने वाला है, जिसमें जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. हालांकि गदर 2 तारा सिंह हैंडपंप या फिर बैलगाड़ी उखाड़ते नजर नहीं आएंगे, बल्कि एक भारी भरकम सामान उठाएंगे.
दरअसल गदर 2 का फाइट सीक्वेंस ऑनलाइन लीक हो गया है. इस वीडियो को धूल भरे मैदान में शूट किया गया है. जहां सनी देओल काला कुर्ता-पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं. वह पोल उखाड़कर कई दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाए दे रहे हैं. वीडियो में सनी देओल गुस्से में आग बबूला होकर सीमेंट का पोल उखाड़ते नजर आ रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. फैंस इस सीक्वेंस को देखकर काफी एक्साइटेड हैं. इससे पहले सनी देओल की फिल्म का और सीन वायरल हुआ था, जिसमें वह बैलगाड़ी का चक्का हाथ से घूमा रहे थे.
Are you ready to witness this epic love story of Tara Singh and Sakina once again?#Gadar2 releasingon11th August 2023@ZeeStudios_ @iamsunnydeol @ameesha_patel@iutkarsharma @Anilsharma_dir @Mithoon11 @SayeedQuadri2 @manishwadhwa
— ROHIT CHOUDHARY (BHAWAN SINGH) (@1rohitchoudhary) February 14, 2023
@1rohitchoudhary
pic.twitter.com/8N6AmjsZTO
सूत्र की मानें तो फिल्म में गाना एक महत्वपूर्ण बिंदु पर आएगा और जहां यह पुरानी यादों को ताजा करेगा. वहीं यह कहानी को एक नयी दिशा में भी ले जाएगा. आपको याद होगा कि गदर में इस गाने के दो वर्जन थे, जिसे सनी देओल और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया था. अब गदर 2 में ये गाना रिक्रिएट होकर कैसा बनेगा, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा. बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज हो रहे फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वधावा भी नजर आएंगे.
Also Read: Gadar 2: सनी देओल के साथ इन अभिनेत्रियों ने काम करने से कर दिया था मना, लिस्ट में इस एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपरCan't wait for #Gadar2 @iutkarsharma ❤❤@iamsunnydeol @Anilsharma_dir @sunilsirvaiya @1020_suman @ameesha_patel pic.twitter.com/CUfBlbCrIk
— Utkarsh Sharma (@iutkarsharma75) February 13, 2023
‘गदर’ में तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाने वाले विवेक शौक भी फिल्म में नहीं दिखेंगे. विवेक अब इस दुनिया में नहीं है. उनका निधन साल 2011 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. वहीं, फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी को भी आप मूवी में मिस करेंगे. उनका निधन पिछले साल ही हुआ है. इसके अलावा ओम पुरी जिन्होंने फिल्म में नैरेशन दिया था, अब वो भी हमारे बीच नहीं है. उनका निधन साल 2017 में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










