Drishyam 2 Teaser: दृश्यम 2 का रीकॉल टीजर आउट, VIDEO में जो दिख रहा, वो हुआ ही नहीं, जो हुआ वो पता नहीं!

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 2 Teaser: दृश्यम 2 का रीकॉल टीजर आउट, VIDEO में जो दिख रहा, वो हुआ ही नहीं, जो हुआ वो पता नहीं!

विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको? इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था, ये याद दिलाने सलगांवकर परिवार एक बार फिर वापस आ गया है. जी हां दृश्यम 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म 18 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी.

विज्ञापन

Ajay Devgan Film Drishyam 2 Teaser: साल 2015 में आई अजय देवगन (Ajay Devgan) और श्रिया सरन (Shriya Saran) स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ तो आपको याद ही होगा. इस फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द ही आने वाला है. बीते दिनों जहां अजय देवगन ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था. सामने आए पोस्टर में विजय सलगांवकर यानी अजय देगवन अपनी पत्नी नंदिनी यानी श्रिया सरन और अपनी दोनों बेटियों के साथ बाबा के महासत्संग के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं. अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है.

दृश्यम 2 का रिकॉल टीजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का रिकॉल टीजर आ गया है. टीजर में फर्स्ट पार्ट की झलक देखने को मिल रही है. जहां तब्बू के बेटे सैम की एंट्री से लेकर विजय सलगांवकर के लाश को छुपाने तक. वहीं बाबा जी का आश्रम कब गए, वहां क्या खाया, पुलिस तलाश कर रही है. लास्ट में अजय देवगन कहते हैं, मेरा नाम विजय सलगांवकर और ये मेरा कनफेशन है. धमाकेदार टीजर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. टीजर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, ”विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको? की याद दिलाए? #Drishyam2 सिनेमाघरों में 18 नवंबर, 2022 को.”

Also Read: Drishyam 2 FIRST Look: 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना? अजय देवगन अपने परिवार के साथ वापस आ गए…
अजय देवगन की दृश्यम साल 2015 में हुई थी रिलीज

बता दें कि अजय देवगन की दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था. वहीं इसमे अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिसपांस मिला था. वहीं फैंस इसके पार्ट टू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कम बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगे. इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. हाल ही में फिल्म कुछ विवाद में भी पहुंची थी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola