ePaper

VIDEO : जब धर्मेंद्र के आंगन में नाचा मोर, बोले एक्टर- कल मोदीजी के आंगन में मोर नाचते देखा, आज मेरे...

Updated at : 25 Aug 2020 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : जब धर्मेंद्र के आंगन में नाचा मोर, बोले एक्टर- कल मोदीजी के आंगन में मोर नाचते देखा, आज मेरे...

Dharmendra shared video of peacock : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने ट्‌विटर से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो मोर के साथ नजर आ रहे थे. वीडियो में पीएम मोदी अपने आवास में दिख रहे थे और मोर उनके हाथ से खाना खा रहा थे. इस बीच बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर के आंगन में मोरनी नजर आ रही है.

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘क्या संयोग है…कल मोदीजी के आंगन में मोर नाचते देखा, आज मेरे आंगन में. जंगल से इक मोरनी चली आई…वीडियो भी नहीं ले पाया…उड़ गई…हम इंतजार करेंगे…’ धर्मेंद्र के इस वीडियो को फैंस खूब पसन्द कर रहे है. साथ ही लाथ जमकर कमेंट भी कर रहे है.

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उनकी देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ स्पेशल दोस्ती देखने को मिली थी. यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. वह वीडियो में मोर को दाना चुगाते हुए नजर आए थे.. वीडियो में साफ दिख रहा था कि पीएम आवास में पीएम मोदी मोर की अठखेलियों को निहार रहे हैं. वे अलग-अलग स्थानों पर मोर को हाथों से दाना खिला रहे थे. वहीं, मोदी जी के इस वीडियो पर खूब हंगामा भी हुआ था.

Also Read: The Kapil Sharma Show : सुशांत के फैंस कर रहे ‘द कपिल शर्मा शो’ के बहिष्कार की मांग, सलमान खान हैं इसकी वजह

बता दें कि इन दिनों धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में रह रहे है. प्राकृतिक नजारों के बीच वह अपना समय गुजार रहे हैं. वहीं, कुछ समय पहले ‘द कपिल शर्मा शो’ में गेस्‍ट्स बन कर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल के साथ नजर आई थी. इस दौरान ईशा ने अपनी मां हेमा मालिनी और पापा धर्मेंद्र को लेकर कई बातें बताई थी.

ईशा ने शो में बताया था कि, एक बार मां, पापा से बात करते हुए खर्राटे लेने लगी थीं. इसके बाद हेमा ने पूरा किस्सा बताया था. उन्होंने बताया था कि, उस दिन मैं रातभर शूटिंग करके बहुत थक गई थी. जिसके कारण मैं सोगई थी. उन्होंने आगे कहा था, प्‍यार भी एक लिमिट तक अच्‍छा लगता है.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola