ePaper

रणवीर सिंह ने पहना सस्ता हुडी, तो दीपिका ने कैरी किया 2 लाख का हैंडबैग

Updated at : 02 Feb 2021 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने पहना सस्ता हुडी, तो दीपिका ने कैरी किया 2 लाख का हैंडबैग

Deepika Padukone Tote Bag Cost : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने स्टाइल स्टेंटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. उनका फैशन सेंस फैंस को काफी पसन्द आता है. उनके आउटफिट्स की वजह से लोगों की नजर उनपर ठहर ही जाती है. हाल ही में छपाक एक्ट्रेस अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ डिनर पर गए थे, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब एक बार फिर से दीपिका अपने जबरदस्त लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं.

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पीकू एक्ट्रेस ने पिंक कलर की टाई और डाई हुडी और ट्रैक पैंट में देखा गया. एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स और पिंक फ्रेम वाले चश्मे के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने व्हाइट कलर का मास्क भी लगाया हुआ था. साथ ही वो एक ब्राउन लेदर बैग को कैरी करते हुए दिखी, जिसनें सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

undefined

क्या आपको मालूम है इस बैग की कीमत. दीपिका पादुकोण ने जो बैग कैरी किया है वो Fendi ब्रांड का है. इसकी कीमत 2,790 डॉलर है यानी इंडियन करंसी के मुताबिक 2 लाख रुपए है. वैसे तो दीपिका अपने बेहतरीन स्टाइल के लिए जानी जाती है. वहीं हाल ही में डिनर नाइट पर रणवीर और दीपिका को साथ देखा गया था. इस दौरान एक्टर येलो कलर की एक हुडी में नजर आए थे, जिसकी कीमत ज्यादा नहीं हैं.

Also Read: मीरा राजपूत का फ्लोरल ड्रेस में स्टनिंग लुक वायरल, जानिए कितनी है इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत

रणवीर सिंह ने जो हुडी पहनी है उसे आप भी खरीद कर अपने वार्डरोब में रख सकते हैं. स्‍पॉटब्‍वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, इस हुडी की कीमत ‘53$’ यानी इंडियन करंसी के मुताबिक 3025 रुपये. उनकी इस हुडी पर आगे लिखा है ‘DREW’, जिसका मतलब होता है ‘strong & manly’. बता दें कि, ‘DREW’ फेमस हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर का कपड़ों का ब्रैंड है.

https://www.instagram.com/p/CKotkTYnQhw/

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिलहाल सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा अभिनेत्री शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी दिखाई देंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola