ePaper

कंगना पर मुम्बई में दर्ज हुआ एक और मुकदमा...जानिए क्या है पूरा मामला

Updated at : 13 Mar 2021 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना पर मुम्बई में दर्ज हुआ एक और मुकदमा...जानिए क्या है पूरा मामला

Copyright breach case filed against Kangana Ranaut : कंगना रनौत और विवाद कोई नई बात नहीं है. उनका नाम आए दिन किसी ना किसी विवाद में आता रहता है. अब खबर है कि मुम्बई कोर्ट ने मुम्बई पुलिस को कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है. जिसके बाद खार पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली,अक्षय रनौत,निर्माता कमल कुमार जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.उनपर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज होने वाला है. जल्द ही इनको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

दरअसल कुछ समय पहले कंगना ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका रिटर्न्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा की घोषणा की थी. रानी लक्ष्मीबाई की कहानी को परदे पर जीवंत करने के बाद कंगना कश्मीर के लोहार की रानी दिद्दा की कहानी को परदे पर जीने जा रही हैं. दिद्दा अपनी बहादुरी और समझदारी के लिए जानी जाती हैं.

इस फ़िल्म की घोषणा के साथ ही लेखक आशीष कौल ने कंगना पर उनकी कहानी का चोरी का इल्जाम लगाया था. आशीष ने कहा कि रानी दिद्दा का दो ही किताबों में जिक्र है. एक मेरी किताब जो पूरी तरह से उनकी जर्नी पर आधारित है और एक संस्कृत की किताब ,जो 12 वीं सदी में लिखी गयी थी .राजतारंगिनी जिसमें सिर्फ दो पेज में उनके बारे में लिखा है.

Also Read: Roohi Box Office Collection Day 2: ‘रूही’ का जादू हुआ फीका, जानिए दूसरे दिन फिल्म ने कितनी की कमाई

रानी दिद्दा की कहानी का कॉपीराइट मेरे पास है. ऐसे में कोई दूसरा उसपर मेरी सहमति के बिना कैसे फ़िल्म बना सकता है. मुझे पूरा यकीन है कि कंगना रनौत ने मेरी किताब से ही अपनी फिल्म के लिए पूरी जानकारी ली है वो भी बिना मेरी सहमति के. आशीष ने ये जिक्र किया कि इस किताब को लिखने में उन्हें छह साल का वक़्त लगा था.आशीष ने ये भी बताया था कि अपनी किताब के हिंदी वर्जन के शुभकामना संदेश लिखने के लिए उन्होंने कंगना और रंगोली से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया था.

गौरतलब है कि कंगना रनौत पर कहानी चोरी करने का आरोप पहली बार नहीं लगा है इससे पहले फ़िल्म मणिकर्णिका और सिमरन के दौरान भी उनपर कहानी की चोरी का आरोप लग चुका है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola