ePaper

बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को किया खारिज, बोले- वो एकदम ठीक हैं

Updated at : 06 Jun 2022 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को किया खारिज, बोले- वो एकदम ठीक हैं

बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि वो ठीक है और घर पर है. बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी.

विज्ञापन

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र पिछले महीने तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे. इस दौरान उनके फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी परेशान हो गए थे. हालांकि एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी हालत काफी खराब है. ऐसी खबरों को उनके बेटे बॉबी देओल ने महज अफवाह बताया है.

पिता धर्मेंद्र के बारे में बॉबी देओल ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि धर्मेंद्र को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इसपर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल का रिएक्शन आया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट नहीं है और वो घर पर है. बॉबी देओल ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं. वह घर पर है और ठीक हो रहे है. आपके प्यार और स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

https://www.instagram.com/p/CdBdXdarLpC/?hl=en
पिछले महीने धर्मेंद्र हुए थे अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि धर्मेंद्र पिछले महीने अस्पताल में भर्ती हुए थे. उन्हें साउथ मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. एक्टर वापस अपने घर लौट कर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि पीठ पर एक बड़ी मांसपेशी खींच गई थी. इसलिए मुझे अस्पताल जाना पड़ा था. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उनकी फ्रिक करने के लिए शुक्रिया भी कहा था.

Also Read: Dharmendra Health Update: अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, बताया अपना हाल, कहा- मैंने सबक सीख लिया…
धर्मेंद्र की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म ‘अपने’ और ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे. ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह है. वहीं, बॉबी देओल की बात करें तो वो अश्रम 3 में नजर आ रहे है. ये वेब सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है और इसमें वो बाबा निराला के किरदार में दिख रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola