ePaper

शाहरुख खान से मिलने के लिए आर्यन खान को लेना पड़ता है अप्वाइंटमेंट, NCB के सामने किया खुलासा

Updated at : 05 Oct 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान से मिलने के लिए आर्यन खान को लेना पड़ता है अप्वाइंटमेंट, NCB के सामने किया खुलासा

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान ने एनसीबी पूछचाछ में कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा, कि पापा (शाहरुख खान) इतने बिजी रहते हैं कि कई बार मुझे उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनके फिल्मों का हर कोई दीवाना है. एसआरके के अलावा उनकी पूरी फैमिली लाइमलाइट में बनी रहती है. हाल ही उनका बड़ा बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस में पकड़ा गया है. जिसके बाद से किंग खान सुर्खियों में बने हुए हैं.

ड्रग्स लेने के आरोप आर्यन खान (Aryan Khan) को कोर्ट में पेश कर उन्हें 7 अक्टूबर तक के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है. एनसीबी लगातार आर्यन से पूछताछ कर रही हैं. पूछताछ के दौरान आर्यन ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं.

आर्यन ने एनसीबी को पूछताछ के दौरान अपने पापा के टाइट शेड्यूल के बारे में बताया. उन्होंने कहा, कि उनके पापा यानि की शाहरुख खान अपने काम में कभी-कभी इतना बिजी रहते है कि कई बार मुझे उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है.

Also Read: MMS वायरल होने से लेकर लड़कियों के साथ नाम जुड़ने तक, इन विवादों में रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन

सूत्रों के अनुसार आर्यन खान ने बताया कि शाहरुख अभी एक साथ 3 फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में शूट को लेकर वह काफी बिजी हो जाते हैं. ऐसे में मुझे उनकी मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है. तब जाकर मैं अपने पापा से मिल पाता हूं. आर्यन ने एनसीबी को यह भी बताया कि उन्होंने विदेश से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है.

बीते दिनों कोर्ट में एनसीबी को आर्यन के खिलाफ फोन से कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वॉट्सऐप चैट मिली थी. जिसके बाद एनसीबी ने कहा, आर्यन वॉट्सऐप चैट में कैश में लेन-देन की बात की है और उन्होंने यूके और दुबई में भी ड्रग्स लिए थे.

आपको बता दें कि सोमवार को आर्यन खान को एनसीबी ने किला कोर्ट में पेश किया था. जहां से कोर्ट ने आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया. सूत्रों के अनुसार आर्यन ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले 4 साल से ड्रग्स ले रहे हैं.

Also Read: अगर आर्यन खान- काजोल की बेटी न्यासा के साथ भाग जाए तो? किंग खान ने दिया था ये जवाब

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola