अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की 'दसवीं' को प्रमोट करने पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब,बोले-क्या कर लोगे?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2022 12:01 PM
अमिताभ बच्चन ने कई बार अभिषेक बच्चन के फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की हैं. बिग बी उनके नये फिल्म के लिए भी प्रमोशन कर चुके है. इसे लेकर कई लोगोंने सवाल खड़े किए थे, जिसपर एक्टर ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया.
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं रिलीज हो गई हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर, यामी गौतम, मनु ऋषि मुख्य भूमिका में हैं. उनके फिल्म का प्रमोशन उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. इसे लेकर बिग बी ने ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है.
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कई बार अभिषेक बच्चन के फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की हैं. बिग बी उनके नये फिल्म के लिए भी प्रमोशन कर चुके है. इसे लेकर कई लोगोंने सवाल खड़े किए थे, जिसपर एक्टर ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया. अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘जी हां हुजूर, मैं करता हूं : बधाई, प्रचार, मंगलाचार !!! क्या कर लोगे ~ ??’
T 4243 – जी हाँ हुज़ूर, मैं करता हूँ : बधाई, प्रचार, मंगलाचार !!!
क्या कर लोगे ~ ??— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 6, 2022
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म दसवीं का ट्रेलर शेयर कर लिखा था, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे!. अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो-बस कह दिया तो कह दिया. इसपर अभिषेक ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, लव यू, पा. हमेशा और हमेशा के लिए.
फिल्म दसवीं की बात करें तो अभिषेक बच्चन फिल्म में चौधरी गंगाराम का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निम्रत कौर प्ले कर रही है और यामी गौतम जेलर के किरदार में दिख रही है. फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है. नेटफ्लिक्स पर आप इसे देख सकते है.
वहीं, अमिताभ बच्चन एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति फैंस के लिए लेकर आ रहे है. कुछ दिन पहले केबीसी 14 का रजिस्ट्रेशन डेट अनाउंस किया गया है. प्रोमो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से रात 9 बजे शुरू हो रहा है. फिल्मों की बात करें तो बिग बी ‘गुड बाय’, ‘ऊंचाई’, ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










