Akshay Kumar: माथे पर चंदन लगाए और भगवा पहने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नजर आए एक्टर, साथ दिखा ये शख्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Sep 2023 12:15 PM

विज्ञापन

अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे. उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक्टर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान की पूजा में मग्न दिख रहे है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं. अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में सौगंध फिल्म से की थी. उसके बाद उन्होंने कई फिल्में की और फिल्म इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई. आज वो बॉलीवुड के टॉप और दमदार एक्टर के रूप में जाने जाते है. इस बीच खिलाड़ी कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार और क्रिकेटर शिखर धवन के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

अक्षय कुमार पहुंचे महाकालेश्वर बाब के दर पर

अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे. उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक्टर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान की पूजा में मग्न दिख रहे है. उन्होंने भगवा धोती पहना हुआ है और माथे पर चंदन लगाया हुआ है. साथ ही उन्होंने माला भी पहना हुआ है. इसके अलावा उनके साथ वीडियो में क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे है, जिन्होंने सफेद कुर्ता पहना हुआ है. वो भी भगवान की पूजा में मग्न दिख रहे है. वहीं, अक्षय के अलावा उनकी बहन, भतीजी और बेटा आरव भी उनके साथ नजर आए.

https://www.instagram.com/reel/Cw9LO_1pIX7/?

अक्षय कुमार ने कही ये बात

बाद में मीडिया से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे. उन्होंने आगे कहा कि महाकाल से उन्नति की कामना करनी चाहिए और कामना की कि देश और अधिक प्रगति करें. वहीं, वीडियो के वायरल होते ही इसपर यूजर्स कमेंट करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बाबा महाकाल का आशीर्वाद सब पर रहे. एक यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर,जय महाकाल. एक यूजर ने लिखा, शिखर धवन भी है साथ में. एक यूजर ने लिखा, ॐ नमः शिवाय.

Also Read: Anand Mahindra हुए जवान के फैन, शाहरुख खान को बताया नेचुरल रिसोर्स, किंग खान ने किया दिल छूने वाला रिप्लाई

अजय देवगन ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई दी

अजय देवगन ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अक्षय संग फोटो पोस्ट कर लिखा, कभी हेलीकॉप्टर से लटककर, कभी कोल माइन में घुसकर…यदि आपको बचाव की आवश्यकता हो तो संपर्क करें अक्षय कुमार को. भाई, इस वर्ष आपके सभी मिशनों की सफलता की कामना करता हूं. जन्मदिन की शुभकामनाएं! वहीं, फिल्मों की बात करें तो एक्टर पिछली बार ओएमजी 2 में दिखे थे. इस मूवी में वो भगवान शिव के एक गण के रोल में थे. मूवी गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम थे. फिल्म की कुल कमाई 211.14 करोड़ रुपये है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी के बारे में बात करें तो वो अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक में काम कर रहे है. इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ईद 2024 में रिलीज होगी. फिर हेरा फेरी के एक दशक से अधिक समय बाद अक्षय कुमार इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में अभिनय करने के लिए टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे. फिल्म अगले साल के आसपास फ्लोर पर आ जाएगी. वहीं, द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू था फिल्म में वो काम कर रहे है, जो 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. हालांकि पहले इस फिल्म का नाम अब बदल कर मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू रख दिया गया है. यह फिल्म 1989 के रानीगंज कोलफील्ड्स घटना पर आधारित है.

Also Read: Akshay Kumar Birthday: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की टूट गई थी सगाई, ये एक्ट्रेस आ गई थी बीच में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola