शरवरी ने शेयर किया मस्कारा गाने का BTS वीडियो, इम्तियाज अली पर लुटाया प्यार

Updated:
विज्ञापन
sharvari Imtiaz Ali

शरवरी और इम्तियाज अली

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी ने मैं वापस आऊंगा के सेट से मस्कारा गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया. इसमें उन्हें क्रू संग मस्ती करते देखा गया.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज की तैयारी में है. इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में हैं. अब एक्ट्रेस ने फिल्म के गाने ‘मस्कारा’ की शूटिंग के बीटीएस वीडियो शेयर किए और इम्तियाज के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा.

मस्कारा गाने का बीटीएस वीडियो

‘मैं वापस आऊंगा’ की शूटिंग से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए, शरवरी ने इम्तियाज अली का आभार व्यक्त किया. क्लिप में वह नाचते और पगड़ी बंधवाते नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का पंजाबी सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इम्तियाज अली के लिए शरवरी ने क्या लिखा खास

उनके नोट में लिखा था, “‘किस-मिस यारा’ @imtiazaliofficial सर और मैंने “किस मिस यारा” की इस भावना का जिक्र किया था, क्योंकि जिया ने अपने जीवन में कई बार इस भावना का अनुभव किया था.” उन्होंने आगे कहा, ”आपके साथ ‘मसकारा’ पर काम करना एक बेहद खूबसूरत एक्सपीरियंस रहा है. हर भावना, हर हंसी, हर पल में इतने धैर्य, स्पष्टता और स्नेह के साथ मेरा मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद. भावनाओं और कहानी कहने के आपके तरीके को देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है. मुझ पर भरोसा करने, मुझे प्रोत्साहित करने और मेरे अभिनय में उन बारीकियों को खोजने में मदद करने के लिए धन्यवाद, जिनके बारे में मुझे खुद भी पता नहीं था… आपके साथ इस सफर को शेयर करने के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी!” ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

यह भी पढ़ें- पंजाब राजनीति में एंट्री पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एंटरटेनर ही ठीक हूं

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola