पटना में बारिश के बाद झील बन गयी सड़कें, कई इलाकों में जलजमाव, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Weather Today Patna: बिहार के राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई है. इसके बाद कई इलाकों में जलजमाव है. सड़कों पर पानी जमा हो गया है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
undefined

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मानसून सक्रिय है. पटना में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. गांधी मैदान के पास मेट्रो का काम चल रहा है. यहां पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

वर्षा के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. लेकिन, कई इलाकों में जलजमाव हुआ है. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश में भी लोग सफर कर रहे हैं. गंगा पथ गोलंबर के पास भी जलजमाव से लोग परेशान है.

undefined

शुक्रवार को पूरे दिन पटना व आसपास के इलाकों में बारिश हुई है. मौसम विज्ञान केंद के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक पटना में 4.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है.

undefined

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी के खजांची रोड में बारिश से जमजमाव हो गया.

undefined

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ ही ठनके को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. साथ ही ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

undefined

पटना के खजांची रोज, गंगा पथ गोलंबर, पीएमसीएच के सामने अशोक राजपथ से लेकर हड़ताली रोड पर जमजमाव की स्थिति हो गई है. इस कारण सड़कों पर पानी जमा है. लोगों को काफी समस्या हो रही है. 

undefined

भिखना पहाड़ी इलाके और हड़ताली मोड़ स्थित लोहिया पुल चक्र में पानी जमा हो गया है. लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन