ePaper

Yearly Gemini Horoscope 2023: मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी, जानें नौकरी को लेकर कैसा रहेगा अगला साल

Updated at : 20 Nov 2022 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
Yearly Gemini Horoscope 2023: मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी, जानें नौकरी को लेकर कैसा रहेगा अगला साल

मिथुन राशिवालों के लिए साल 2023 वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन अगले साल को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार वार्षिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप साल 2023 की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मिथुन राशि- सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा. मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. साल 2023 कैसा रहेगा, इसको लेकर कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से आने वाला साल 2023 कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन

यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन बहुत बढ़िया रहेगा. काफी सुखद और खुशहाल रहेंगे. आपका परिवार में मान सम्मान बना रहेगा. रिस्तों में मिठास रहेगा. भाई बहन का पूरा सहयोग मिलेगा. संतान प्राप्ति का योग है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. जिसमे आपके रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा. माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. वर्ष के मध्य के बाद थोड़ा रिश्ते में बदलाव आएगा. जमीनी विवाद बनेगा. जिसे परिवारिक रिश्ते में अनुकूलता दिखाई नहीं देगा. अक्टूबर के बाद सभी बने हुए तनाव दूर होंगे. मार्च महीने के बाद स्थाई सम्पति का खरीदारी होगी. नये वाहन का योग बन रहा है.

व्यापार तथा नौकरी

यह वर्ष व्यापारी के लिए उत्तम रहेगा. वर्ष की शुरुआत में समस्या बनेगी. साझे में जो लोग व्यापार कर रहे है. उनको समस्या बनेगी. जनवरी महीने के बाद ठीक होगा. रुका हुआ सभी कार्य आपके पूरा होंगे. नये क्षेत्र में अपना भाग्य अजमा सकते है. लाभ होगा. अप्रैल के बाद आप अपने सभी कार्यों को अपने अनुरूप बना लेंगे. जिसे धन का आगमन ठीक रहेगा. आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ जायेगे. जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे है. विशेष लाभ का अवसर मिलेगा. जो लोग नौकरी की प्रयास कर रहे है. जनवरी महीने के बाद सफलता मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे है उनको स्थान्तरण होगा. वह जगह आपके अनुकूल रहेगा. निजी क्षेत्र में जो लोग कार्य कर रहे है. उनके अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा. अप्रैल महीने के बाद आप नौकरी परिवर्तन कर सकते है. साथ ही वेतन में वृद्धि होगा. यह वर्ष उत्तम है, समय के साथ भाग्य का साथ पूरा मिलेगा. इसका उपयोग करें.

शिक्षा एवं करियर

छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहेगा. वर्ष में शुरुआत में पढ़ाई आपका बाधित रहेगा. कई तरह से चुनौती का सामना. करना पड़ेगा. अप्रैल के बाद आपका सब अनुकूल हो जायेगा. आपको पढ़ाई में सफलता मिलेगा. आपका प्रदर्शन ठीक रहेगा. जो लोग उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे है या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है. जरुर सफल होंगे. अप्रैल महीने के बाद जो लोग विदेश में पढ़ाई करना चाहते है उनको सफलता मिलेगा. करियर में आपके अच्छे परिणाम मिलेगा. पुरानी समस्या जो पहले से बनी हुई थी. वह दूर होगा. आपके करियर में कई तरह से नये अवसर मिलेगा. जून महीने से लेकर नवम्बर तक सावधानी रखें. आपके अधिकारी के साथ संबंध खराब हो सकता है. आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा बना रहेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन आपके लिए कई तरह के परेशानी से घिरे रहेंगे. अप्रैल माह के बाद आपके प्रेम संबंध तथा वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा. कई तरह से शुभ फल मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम में वृद्धि होगा. आपसी साझेदारी बना रहेगा. एक दूसरे के बीच आकर्षण बना रहेगा. दाम्पत्य जीवन में तनाव बना रहेगा. ससुराल पक्ष से भी तनाव बना रहेगा. अप्रैल के बाद रिश्ते में सुधार होगा. एक दूसरे जिमेदारी से कार्य करेंगे. साथ ही वर्ष के अंत तक दूर की यात्रा बनेगी. जो लोग अविवाहित है इस वर्ष विवाह का योग बना हुआ है.

स्वास्थ्य

यह वर्ष आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी बना रहेगा. जैसे घबराहट, बेचैनी जैसा समस्या बना रहेगा. अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दे नहीं, तो अप्रैल माह के बाद पेट सम्बंधित समस्या बनेगा. जनवरी महीने से लेकर अप्रेल तक वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय ध्यान दे दुर्घटना हो सकता है.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

शुभ रत्न- पन्ना रत्न धारण करें

उपाय- शनिवार के दिन अपाहिज लोगों को दान करें. साथ ही भगवान गणेश का पूजन करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन