ePaper

Lockdown News: बिहार में किन्नरों ने खोला लॉकडाउन के खिलाफ मोर्चा, बिहार सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

Updated at : 10 May 2021 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown News: बिहार में किन्नरों ने खोला लॉकडाउन के खिलाफ मोर्चा, बिहार सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

bihar lockdown news: बिहार के गोपालगंज जिले में किन्नरों ने लॉकडाउन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जिले के अम्बेडकर चौक पर किन्नरों ने सरकारी आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया है. किन्नरों ने डीजे और गाना नहीं बजाने दिए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया है. वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किन्नरों को समझाने-बुझाने में लगे हैं.

विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले में किन्नरों ने लॉकडाउन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जिले के अम्बेडकर चौक पर किन्नरों ने सरकारी आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया है. किन्नरों ने डीजे और गाना नहीं बजाने दिए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया है. वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किन्नरों को समझाने-बुझाने में लगे हैं.

जानकारी के अनुसार गोपालगंज के अम्बेडकर चौक पर किन्नरों ने सरकारी आदेश के विरोध में तोड़फोड़ करते हुए प्रदर्शन किया. किन्नर समुदाय सरकार के नाच गाने पर प्रतिबंध के फैसले से नाराज हैं. बताया जा रहा है कि शादी के सीजन कम होने और लॉकडाउन लगने की वजह से किन्नर नाराज हैं.

इससे पहले, शादी-विवाह में डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर रोक से गुस्साये किन्नरों ने शनिवार को बरौली में हंगामा, प्रदर्शन किया था. किन्नर थाना चौक पर जमा हो गये और सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिये. बरौली के अलावा माधोपुर, महम्मदपुर, सीवान आदि जगहों से भी किन्नर पहुंचे थे. ये किन्नर हाइस्कूल से लेकर थाना तक प्रदर्शन करते रहे और प्रशासन से शादी-विवाह में डीजे व आर्केस्ट्रा बजाने और नाचने की अनुमति देने की मांग करते रहे.

आक्रोशित किन्नरों का कहना था कि शादियां हो रही हैं. शादी में बाकी सब हो रहा है, केवल नाच-गाना पर सरकार ने पाबंदी लगायी है. हम किन्नर महीनों से लग्न का इंतजार करते हैं ताकि दो रुपये कमा कर अपना पेट पाल सकें. पिछले वर्ष भी ऐसा ही हुआ. उन्हें शादियों में नाचने का मौका नहीं मिला.

Also Read: Lockdown News: चिकन के साथ लिट्टी नहीं मिलने पर बारातियों ने चलाई गोली, एक की मौत, तीन घायल

विरोध कर रहे एक किन्नर ने कहा कि पिछले वर्ष तो जैसे-तैसे झेल गये. लेकिन इस वर्ष भी कोरोना वायरस आ गया और उनकी रोजी-रोटी बंद हो गयी. अब वे भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं. किन्नरों ने प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें शादियों में नाचने की अनुमति दी जाय. किन्नरों ने बिहार सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन