sarkari naukri 2020 : बिहार में सहायक प्राध्यापकों के 287 पदों पर होगी बहाली, जानें आवेदन की तिथि व पूरी जानकारी…

Updated:
विज्ञापन

पटना: प्रदेश के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विषयों के 287 पदों के लिए रिक्तियां जारी की गयी हैं. लोक सेवा आयोग की तरफ से निकाले गये विज्ञापन के मुताबिक आवेदकों को 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना है.

विज्ञापन

पटना: प्रदेश के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विषयों के 287 पदों के लिए रिक्तियां जारी की गयी हैं. लोक सेवा आयोग की तरफ से निकाले गये विज्ञापन के मुताबिक आवेदकों को 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: बीपीएससी: 64वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3799 सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल…
28 अगस्त की शाम पांच बजे तक आवेदन भेजा जाएगा

आयोग को आवेदन की हार्ड कॉपी और संबंधित दस्तावेज 28 अगस्त की शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं. आवेदकों की न्यूनतम उम्र सीमा 22 वर्ष रखी गयी है. अधिकतम कोई उम्र सीमा नहीं है. सभी नियुक्तियां नियमित पदों पर की जानी हैं. इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के इन पदों में 96 पद आरक्षित श्रेणी के हैं.

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने इन रिक्तियों  के लिए की अभियाचना

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने राज्य के कुल 18 इंजीनियरिंग कॉलेजों के विभिन्न संकायों में करीब 2200 से अधिक और पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों के करीब 800 से अधिक रिक्तियों के चयन के लिए बिहार लोक सेवा आयोग से अभियाचना की है.

अगले 15 दिन के भीतर सभी रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे जा सकते हैं

उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले 15 दिन के भीतर सभी रिक्तियों के लिए आवेदन मांग लिये जायेंगे. उम्मीद जतायी जा रही है कि इन रिक्तियों से प्राप्त प्राध्यापक अगले सेशन से अपनी सेवाएं चयनित पदों पर दे सकेंगे.

कुल वेटेज 100 अंक निर्धारित

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापकों के पद के चयन के लिए वेटेज स्कीम भी घोषित कर दी है. कुल वेटेज 100 अंक निर्धारित हैं.

– अकादमिक रिकार्ड एवं अनुसंधान निष्पादन : 20 अंक

– कार्यक्षेत्र ज्ञान तथा शिक्षण कौशल की लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा का मूल्यांकन : 40 अंक

– साक्षात्कार निष्पादन : 15 अंक

– संविदा पर नियोजित सहायक प्राध्यापक के लिए वेटेज : 25 अंक

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन