ePaper

बिहार में अब 31 बाल सिपाही होंगे तैनात, अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर DGP ने जारी किया आदेश

Updated at : 02 Aug 2022 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब 31 बाल सिपाही होंगे तैनात, अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर DGP ने जारी किया आदेश

बिहार में पहली बार बाल सिपाहियों की बहाली होगी. 31 बाल सिपाहियों की बहाली होने जा रहा है. ये फैसला अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर डीजीपी एसके सिंघल ने आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

पटना. बाल सिपाहियों के लिए एक अच्छी खबर है. प्रदेश में पहली बार बाल सिपाहियों की बहाली होगी. इसके लिए डीजीपी ने आदेश जारी किया है. अनुकंपा समिति के अनुशंसा पर ये फैसला लिया गया है.

31 बाल सिपाहियों की होगी बहाली

बिहार में अब 31 बाल सिपाहियों की बहाली होने जा रहा है. इसको लेकर विभागीय अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर डीजीपी एसके सिंघल ने ये आदेश जारी किया है. पिछले दिनों सिपाही बहाली को लेकर नियम में परिवर्तन किए गए थे. इस बदलाव के बाद बाल सिपाहियों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है. इससे पहले कभी भी बाल सिपाहियों की नियुक्ति नहीं हुई है.

45 प्रस्तावों पर विचार किया गया

बाल सिपाहियों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. पिछले दिनों विभागीय अनुकंपा समिति की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में ड्यूटी रहते हुए मृत पुलिसकर्मियों के नाबालिग आश्रितों को बाल सिपाही के पद पर बहाली को लेकर चर्चा हुई थी. इसमें जिला और इकाइयों से आए 45 प्रस्तावों पर विचार किया गया. इनमें 31 प्रस्ताव पर सहमती बनी, जिसके बाद समिति ने इनकी नियुक्ति की अनुशंसा डीजीपी से की थी.

आश्रितों में चार लड़कियां भी शामिल

बता दें कि पिछले दिनों सिपाही बहाली को लेकर नियम में परिवर्तन किए गए थे. इस बदलाव के बाद बाल सिपाहियों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया. इन आश्रितों में चार लड़कियां भी शामिल हैं. फिलहाल, 14 प्रस्तावों को लंबित रखा गया है, जो बाल सिपाही की बहाली से जुड़े है. कागजात पूरे नहीं होने या फिर उम्र सीमा न्यूनतम 12 साल से कम होने के वहज से इन प्रस्तावों को लंबित रखा गया है. वहीं, इससे पहले कभी भी बाल सिपाहियों की नियुक्ति नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन