ePaper

Post Office MIS: हर महीने तीन हजार कमाई का बंपर अवसर, जानिए क्या है ये स्कीम...

Updated at : 26 Apr 2023 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Post-Office

Post Office MIS सरकार ने 1 अप्रैल से डाकघर मासिक आय योजना की जमा सीमा को 9 लाख रुपए कर दिया है. वहीं जॉइंट अकाउंट में आप 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. मौजूदा समय में इस स्‍कीम पर 7.4 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है.

विज्ञापन

Post Office MIS: पोस्‍ट ऑफिस भी बैंक की ही तर्ज पर अपने उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग तरह की योजना चलाता है. मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) इन्‍हीं योजनाओं में से एक है. इस योजना के जरिए आप अपने लिए नियमित आय की व्यवस्था कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक निश्चित रकम पोस्ट ऑफिस में जमा करनी होती है और ब्‍याज के तौर पर हर महीने आपको आमदनी होती रहती है. 5 साल में स्‍कीम मैच्‍योर हो जाती है, उसके बाद आपको आपकी जमा की हुई राशी भी वापस मिल जाती है. यानी एक बार पैसा निवेश करके आप अगले पांच सालों तक हर महीने एक तय लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं. सरकार ने 1 अप्रैल से डाकघर मासिक आय योजना की जमा सीमा को 9 लाख रुपए कर दिया है. वहीं जॉइंट अकाउंट में आप 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. मौजूदा समय में इस स्‍कीम पर 7.4 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है. आइए आपको बताते हैं कि Post Office MIS में 2, 3, 4 और 5 लाख के डिपॉजिट पर आप हर महीने कितनी आमदनी कर सकते हैं.

अगर आप 2 लाख रुपए जमा करते हैं तो

डाकघर मासिक आय योजना के अंतर्गत अगर आप Post Office MIS में 2 लाख रुपए जमा करते हैं तो आपको 5 साल में 73,980 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. ऐसे में आपको 2 लाख रुपए जमा करने पर 5 सालों तक हर महीने 1,233 रुपए मिलेंगे.

3 लाख रुपए जमा करने पर 1,850 रुपए हर महीने

अगर हम पोस्‍ट ऑ‍फिस की इस स्‍कीम में 3 लाख रुपए जमा करते हैं तो 5 सालों में कुल 111,000 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. MIS Calculator के हिसाब से देखें तो 3 लाख रुपए जमा करने पर 1,850 रुपए हर महीने इनकम के तौर पर प्राप्‍त किए जा सकते हैं.

जितनी ज्यादा राशी उतना ज्यादा ब्याज

अगर आप डाकघर मासिक आय योजना के अनुसार अपने अकाउंट में 4 लाख रुपए जमा करते हैं तो 7.4 फीसदी के हिसाब से आपको कुल 148,020 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. आप पोस्‍ट ऑफिस से हर महीने 2,467 रुपए ब्‍याज के रूप में प्राप्‍त कर सकते हैं. 5 लाख रुपए जमा करने पर 7.4 फीसदी के हिसाब से 5 सालों में कुल 184,980 रुपए ब्‍याज के रूप में मिलेंगे. जिसे अगर प्रति महीने के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने 3,083 रुपए का ब्याज आपको पोस्ट ऑफिस से प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन