बिहार: मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक के घर पुलिस ने की छापेमारी, RJD नेता के अपहरण मामले में दो गाड़ियां जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2023 4:50 PM
बिहार: मुजफ्फरपुर में साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. राजद नेता तुसली राय के अपहरण कांड के मामले में पुलिस के द्वारा ये बड़ी कार्रवाई की गयी है.
बिहार: मुजफ्फरपुर में साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. राजद नेता तुसली राय के अपहरण कांड के मामले में पुलिस के द्वारा ये बड़ी कार्रवाई की गयी है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा गाड़ी को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही, विधायक के ठिकाने के पास ही एक मस्जिद में भगवा झंडा फहराने के आरोपी को धर दबोचा है. सूत्रों ने अनुसार, पुलिस ने करीब आधा दर्ज लोगों को मामले में पूछताछ के लिए उठाया है. बता दें कि राजद नेता तुलसी राय ने राजू सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था.
साहेबगंज विधायक पर पुलिस की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. राजद नेता तुलसी राय ने बीजेपी विधायक के साथ आधा दर्जन नामजद लोगों और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पारू थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने विधायक और समर्थकों पर अपहरण करके पिटाई करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि ये पूरी घटना एक तिलक समारोह के दौरान हुई थी. इस मामले में राजद नेता ने बीते शुक्रवार को पुलिस की अभिरक्षा में अपना बयान दर्ज कराया था. इसके बाद शनिवार को कार्रवाई की गयी है.
Also Read: बिहार: शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत! नहीं चलेगी घपलेबाजी, सख्ती से मॉनिटरिंग करेगा यूजीसी, जानें डिटेल
पूरे छापेमारी के बारे में जानकारी देते हुए सरैया एसडीपीओ ने बताया कि राजद नेता तुलसी राय के अपहरण मामले में मिली शिकायत पर कार्रवाई की गयी है. साहेबगंज विधायक के घर से एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा कार जब्त किया गया है. छापेमारी के दौरान एक मस्जिद में विवादित झंडा लगाने के आरोपी को भी पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया है. अपहरण मामले में राजद नेता का बयान दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










