बिहार में मानसून की देरी किसानों के लिए बनी आफत, जानें सिंचाई की समस्या कैसे होगी दूर...

Bihar News: बिहार में मानसून इस बार थोड़ी देरी से दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून जो सामान्य तौर पर एक जून को केरल में आता है. इस बार यह एक तारीख के बजाए चार तारीख को दस्तक देगा. इसका असर देश के अन्य हिस्सों पर भी पड़ेगा.
Bihar News: बिहार में मानसून इस बार थोड़ी देरी से दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून जो सामान्य तौर पर एक जून को केरल में आता है. इस बार यह एक तारीख के बजाए चार तारीख को दस्तक देगा. इसका असर देश के अन्य हिस्सों पर भी पड़ेगा. बता दें कि केरल में प्रवेश के एक हफ्ते के बाद मानसून का प्रवेश सामान्य रूप से बिहार में होता है. इस बार पिछले साल के मुकाबले थोड़ी देरी हो सकती है. लेकिन, किसानों को सिंचाई की समस्या नहीं होगी. किसानों को सरकार की योजना से लाभ मिलेगा. साथ ही सिंचाई में भी आसानी होगी.
बिहार सरकार की ओर से सामूहिक नलकूप योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा. इसका मतलब है कि सामूहिक नलकूप लगाने पर सरकार किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी देगी. मालूम हो कि किसानों को गया, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद जैसे दक्षिण बिहार के इलाकों में पानी की परेशानी बनी रहती है. इस कारण यहां रबी के साथ ही खरीफ फसल के दौरान पानी की दिक्कत होती है. वही, इस बार मानसून भी देरी से आने वाला है. लेकिन, किसानों को सरकार की सहायता मिलेगी.
Also Read: बिहार: उपेंद्र कुशवाहा को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा! जानिए गृह मंत्रालय ने फिर एकबार क्यों बढ़ा दी सिक्योरिटी..
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सुक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की सामूहिक नलकूप योजना को लाया गया है. इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन देना होगा. साथ ही कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी ली जा सकती है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




