Chhath Puja 2023: बिहार में व्यवस्थित हो रहे छठ घाट, ड्रोन से होगी निगरानी, देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Chhath puja 2023: बिहार में छठ घाटों को सजाया जा रहा है. छठ की तैयारी जोरों से चल रही है. सफाई का कार्य जारी है. ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. साथ ही पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी.

विज्ञापन
undefined

छठ पूजा में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए है. छठ पूजा की तैयारी जारी है. घाटों पर भी सफाई की जा रही है. साथ ही मरम्मत का काम भी किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

छठ पूजा के मौके पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. सीएम नीतीश कुमार से लेकर पटना के जिलाधिकारी ने घाटों का निरीक्षण किया है और घाट पर कार्य में लगे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है.

undefined

छठ घाटों पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की जाएगी. प्रत्येक घाट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. यात्री शेड की भी बढ़िया व्यवस्था की जाएगी. घाटों पर सुरक्षा की बढ़िया व्यवस्था की जाएगी.

undefined

दलदल जगहों पर छठ व्रती नहीं जाए, इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है. उस स्थल की घेराबंदी करने का निर्देश है. छठ घाटों पर मेडिकल की टीम भी तैनात रहेगी.

undefined

छठ पर्व को लेकर नगर परिषद तैयारियों में जुटा है. घाटों पर लगातार काम जारी है. अधिकारी लगातार छठ घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

undefined

नगर परिषद के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. दो दिन पूर्व ही घाट को पूरी तरह से तैयार करने का आदेश है. ऐसा इसलिए कहा गया है कि छठ पर्व के दौरान आने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.

undefined

घाट के चारों ओर पानी के भीतर बांस बल्ला लगा कर सुरक्षा घेरा भी बनाया जा रहा है. इसके साथ ही प्रकाश और सजावट की व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा जा रहा है.

undefined

अधिकारियों ने छठ घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया है. घाट पर नगर परिषद की ओर से व्यवस्था की जा रही है.

undefined

घाट पर चल रही तैयारियों को जल्द पूरा करने का आदेश है. वहीं, छठ पूजा को लेकर अब बाजार भी सज रहा है. लोग खरीददारी करने भी बाजार में आ रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन