बिहार में गर्मी का कहर इस दिन से फिर होगा शुरू, तूफान के बारे में भी जानिए बड़ी जानकारी..
Bihar Weather Report: बिहार का मौसम फिर एकबार बदल सकता है. अगले दो-चार दिनों में फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर बिहार के मौसम पर भी दिख सकता है. जानिए क्या है वेदर रिपोर्ट..
Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar ka mausam ) फिर एकबार बदलने के आसार हैं. अगले दो-चार दिनों में फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. इस साल अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखा दिया था. हालाकि करीब 15 दिनों से मौसम का मिजाज नरम है और बारिश (bihar rain) व आंधी ने कई जगहों पर दस्तक दी है. लेकिन अब फिर एकबार मौसम बदलने के आसार हैं.
आपके शहर में
Bihar Weather Alert: मौसम विभाग ने शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार समेत राज्य के 19 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पटना में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे. गुरुवार को उत्तर बिहार के बेगूसराय, सीवान समेत कई जिलों में तेज आंधी व पानी से कुछ जगहों पर पेड़ गिर गये. तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवात या तूफान की स्थिति बन सकती है.
दरअसल, सात मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है. आठ मई तक इसके एक डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद यह बंगाल के मध्य भागों की ओर बढ़ेगी. जो एक चक्रवात में बदल सकती है. तब हवाओं की गति 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाती हैं.
Also Read: बिहार: भागलपुर में दुल्हन की मांग भरने के बाद दूल्हे की मौत, मंडप के पास ही तोड़ दिया दम, मचा कोहराम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अब तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. पटना का तापमान अब 39 डिग्री के करीब जा सकता है. भागलपुर में वातावरण में नमी बनी हुई है. पछुआ हवा बहने के आसार हैं जिससे वातावरण के सूखा होने की संभावना है. तापमान अब रोज बढ़ सकता है.
पटना में नौ मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा. भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के मुताबिक पांच मई को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा. छह और सात मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है. आठ और नौ मई को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए