ePaper

बिहार में बैंक लूट की घटना: समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक दिनदहाड़े लूटकर भागे बदमाश

Updated at : 15 Mar 2023 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बैंक लूट की घटना: समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक दिनदहाड़े लूटकर भागे बदमाश

बिहार के समस्तीपुर में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. दरअसल यहां, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. जिले के हरपुर एलौथ ब्रांच में लूटपाट की घटना हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 4 की संख्या में आए अपराधियों ने लाखों की लूट की और फरार हो गए.

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. दरअसल यहां, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. जिले के हरपुर एलौथ ब्रांच में लूटपाट की घटना हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 4 की संख्या में आए अपराधियों ने लाखों की लूट की और फरार हो गए. आपको बता दें कि बंदुक के बल पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस CCTV फूटेज खंगालने में जुटी है. मालूम हो कि CCTV फूटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है

बंदुक का भय दिखाकर लूट

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 20 लाख की लूट हुई है. इस घटना से लोग भयभीत है. आपको बता दें कि बंदुक का भय दिखाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं लाखों रूपए की लूट के बाद सभी अपराधी फरार हो गए है. लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. ग्राहकों की गतिविधि देखकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. गौरतलब है कि अपराधियों ने बैंक कर्मियों को गोली मारने की भी धमकी दी. इससे बैंक में मौजूद कर्मी डर गए. लोगों की डर का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

Also Read: बिहार के गोपालगंज में ऑडी कार में बैठकर लूट की बना रहे थे योजना, कम उम्र के लड़कों को पुलिस ने दबोचा
पुलिस मामले की जांच में जुटी

गौरतलब है कि मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है. लेकिन जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन