ePaper

बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच होगी बारिश, 27 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Updated at : 19 Jun 2023 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच होगी बारिश, 27 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार में लोग भीषण गर्मी से परेशान है. इस बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट सामने आया है. 27 जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश भी हुई.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में लोग भीषण गर्मी से परेशान है. इस बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट सामने आया है. 27 जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश भी हुई. इसके बाद भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है. विभाग के अनुसार गर्मी के बीच पुरवाई के प्रभाव से राज्यभर में वातावरण में नमी का संचार हो रहा है. इससे आसमान में बादल बनने लगे है. फिलहाल, सोमवार को 27 जिलों में मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है.

किशनगंज जिले में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य के किशनगंज जिले में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है. पटना, गया, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, जमुई में बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में मेघ गर्जन का औरेंज अलर्ट के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, रविवार को पटना में हुई बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. लेकिन, कम बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है.

Also Read: पटना वीमेंस कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जानें सीट की डिटेल और पूरा प्रोसेस
राज्य के 21 शहरों में तापमान में गिरावट

पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसका कारण यह है कि प्रदेश के जिलों में बादलों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ा है. यहां तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है. मंगलवार को भी बारिश की गतिविधी बढ़ने के आसार है. 20 जून के बाद पटना के अलावा दूसरे जिलों में भी धूल भरी आंधी चलने की आशंका है. राज्य के 21 शहरों में तापमान में गिरावट हुई है. पटना में बारिश के बाद 2.2 डिग्री तक पारा लुढ़का है. जबकि,पूर्णिया में 6.8 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है. लेकिन, भोजपुर, गया, डेहरी, औरंगाबाद और जमुई में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन