Bihar: प्रेमी ने ईयर फोन के तार से विधवा का गला दबाकर चाकू से सीना गोदा, खुद मरने का किया नाटक, लेकिन...

Bihar Crime News: बांका में एक सिरफिरे ने प्रेम प्रसंग में एक विधवा का गला दबाकर और सीने में चाकू गोदकर मार डाला. महिला के ईयर फोन से ही उसका गला दबाकर उसे मार डाला. खुद भी जख्मी होकर नाटक करने लगा.
Bihar Crime News: बिहार के बांका में हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. प्रेम संबंध में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. उसने महिला के गले को उसके मोबाइल के ईयर फोन से दबाया और उसके बाद चाकू से उसका सीना गोद दिया. वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए कथित प्रेमी खुद भी जख्मी हो गया. लेकिन पुलिस ने उसके नाटक को भांप लिया और साथ लेकर गयी. पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है.
घटना बौंसी थाना क्षेत्र के सिरायं बिन्दी बहियार की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बहियार में महिला और एक पुरुष के मौत की सूचना बौंसी पुलिस को मिली. जिसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल आरंभ की. सिरायं और सिकराडीह गांव के बीच स्थित बहियार के एक खेत में 40 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय पुरुष गिरा पड़ा था. नजदीक से देखने पर महिला मृत पायी गयी. जबकि पुरुष की सांसे चल रही थी.
बताया जाता है कि दोनों में अवैध संबंध था. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों सहयोग से पुरुष को मुख्य मार्ग स्थित पहले से खड़े एंबुलेंस पर लाया और रेफरल अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर पुलिस ने महिला के शव को बहियार स्थित खेत से उठाकर थाना परिसर लाया और महिला की शिनाख्त करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.
Also Read: Bihar: भागलपुर में बलि देने वाले काते से गहरी नींद में सोये दादा-दादी व पोते पर हमला, एक की हालत गंभीर
जख्मी पुरुष की पहचान बगडुम्मा गांव निवासी स्व. बनारसी दास के पुत्र अशोक दास के रूप में की गयी. जबकि महिला की पहचान गोकुल विहार स्थित कदरसी के स्व. छत्तीस लैया की विधवा रीना देवी के रूप में हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि कथित प्रेमी अशोक दास के द्वारा ही महिला की हत्या कर दी गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है. पीड़ित परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया जाता है कि जख्मी 50 वर्षीय अशोक दास की पत्नी मीना देवी का देहांत 15 अक्तूबर 2020 को हो गया था, जिसके बाद से ही इसका अवैध संबंध मृतका रीना देवी से था. सूत्रों की मानें तो मृतका अक्सर सीकराडीह गांव के समीप से देशी शराब लाकर यहां बेचने का काम करती थी. कथित प्रेमी भी यहां शराब पीने आता था.
घटना के दिन आरोपित सुबह से गायब था. जिसके बाद जख्मी के पुत्र बजरंगी दास को पिता के मोबाइल से किसी ने बताया कि उसके पिता के साथ एक महिला खेत में जख्मी होकर गिरे पड़े हैं. तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी. हालांकि जख्मी के पुत्र के साथ-साथ जख्मी के भाई प्रदीप दास व अन्य का कहना है कि जख्मी अशोक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




