ePaper

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले क्या नीतीश कुमार के साथ आएंगे उपेंद्र कुशवाहा? देखें RLSP का नया ट्वीट

Updated at : 02 Feb 2021 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले क्या नीतीश कुमार के साथ आएंगे उपेंद्र कुशवाहा? देखें RLSP का नया ट्वीट

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आजकल सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि नयी सरकार के गठन के बाद नीतीश सरकार (Nitish Govt) का पहला मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) कब होगा. इसे लेकर हर रोज अटकलों का बाजार गरम होता है. भाजपा-जदयू (BJP-JDU) के नेता जहां जल्द विस्तार की बात करते हैं तो वहीं विपक्ष भी निशाना साध रहा है.

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) और रालोसपा (RLSP) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के साथ आने के आसार हैं. दरअसल, रविवार शाम दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी. इसके बाद से ही लगातार ये खबर चल रही है कि रालोसपा का जदयू में विलय होगा और कुशवाहा को नीतीश कैबिनेट में जगह दी जाएगी. हालांकि इन अटकलों को रालोसपा ने ही खारिज कर दिया है.

सोमवार को रालोसपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- अखबारों एवं मीडिया चैनलों पर चल रही रालोसपा विलय की खबरें गलत और बेबुनियाद है. बिहार और देश के लोगों एवं रालोसपा साथियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी.

इधर, रविवार शाम सीएम नीतीश और कुशवाहा की मुलाकात के बाद जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी को ताकत मिलेगी. वे पहले भी साथ रहे हैं. बीच में संबंधों में थोड़ी दूरी हो गयी थी. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा जदयू में कब शामिल होंगे, यह तय नहीं है.

फिर भी चर्चा है कि कुशवाहा और नीतीश कुमार की मुलाकात का परिणाम जल्द सामने आएगा और बिहार में नया राजनीतिक समीकरण बन सकता है. फिलहाल, इस मुलाकात को विधान परिषद की राज्यपाल कोटे की खाली 12 सीटों को भरे जाने के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि कुशवाहा ने कुछ दिन पहले भी नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद से उनके जदयू के साथ गठबंधन या जदयू में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गयी थीं.

Also Read:
Bihar Cabinet Expansion: जेपी नड्डा के साथ बिहार के BJP नेताओं की बैठक, नीतीश कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह? चर्चा तेज

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन