ePaper

बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द, इन जिलों से बिहार को मिलेंगे टॉपर्स

Updated at : 31 Mar 2023 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द, इन जिलों से बिहार को मिलेंगे टॉपर्स

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने जा रहा है. बिहार बोर्ड परीक्षा समिति जल्द ही 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा. आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के परीक्षा परिणाम की तिथी की घोषणा BSEB के ट्विटर और फेसबुक पेज पर साझा की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड परीक्षा समिति जल्द ही 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा. आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के परीक्षा परिणाम की तिथी की घोषणा BSEB के ट्विटरऔर फेसबुक पेज पर साझा की जाएगी. मालूम हो कि परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हो जाएगा. इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह बिहार बोर्ड के ऑफिसीयल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. क्योंकि किसी भी समय दसवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. वहीं बिहार बोर्ड के दसवीं की परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Also Read: Bihar Board 12th Result: आज या कल कब आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट ? इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द

जानकारी के अनुसार टॉपर्स छात्रों का वेरीफिकेशन इंटरमीडिएट के छात्रों की ही तरह दुबारा किया गया है. इसके बाद ही अब रिजल्ट को तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना, पूर्णिया, सुपौल, औरंगाबाद, नालंदा, जमुई, के छात्र टॉप 10 में शामिल हो सकते है. इन जिलों के छात्रों का इस बार बढ़िया प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबसे ज्यादा टॉपर्स में शामिल छात्र जमुई के सिमुलतला के हो सकते है.

17 लाख छात्रों कोे रिजल्ट का इंतजार

गौरतलब है कि 17 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. छात्र अपने रिजल्ट को देखने के लिए http://biharboardonline.bihar.gov.in/ या http://secondary.biharboardonline.com/ पर नजर बनाए रख सकते है. छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले इन वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद 10वीं परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा. BSEB रोल नंबर और रोल कोड डालते ही लॉगइन हो जाएगा. लॉगइन होने के बाद रिजल्ट छात्रों के सामने होगा.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन