बिहार आने पर गिरफ्तार होंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा? धीरेंद्र शास्त्री पर बरसे शिक्षा मंत्री, गरमायी सियासत

Updated:
विज्ञापन

Bageshwar baba in patna: बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार की सियासत गरमायी हुई है. तेजप्रताप यादव के बाद अब धीरेंद्र शास्त्री को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बड़ा बयान आया है. जिसके बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धीरेंद्र शास्त्री की गिरफ्तारी होगी?

विज्ञापन

Bageshwar baba in patna: बिहार में बागेश्वरधाम वाले बाबा यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगने वाला है. पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में ये दरबार लगेगा. बागेश्वरधाम वाले बाबा के बिहार आगमन पर सूबे की सियासत गरमायी हुई है. सूबे में नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन की सरकार है और राजद के कई कद्दावर नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री को चेतावनी दे दी है. तेजप्रताप यादव के बाद अब सूबे के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बागेश्वरधाम वाले बाबा को चेतावनी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री की चेतावनी..

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बागेश्वर वाले बाबा की तिलस्म व हवा को सुहानी शाह ने पास कर दिया. ये धर्म के नाम पर व्यवसाय करते हैं और इनके खिलाफ संघर्ष है. बिहार कोई भी आ-जा सकता है लेकिन अगर वो गंदे काम करने आएंगे तो बिहार इसकी इजाजत नहीं देगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आडवाणी के जेल जाने का जिक्र भी मंत्री ने किया और कहा कि अगर नफरत फैलाने आए हो तो आडवाणी भी जेल गए थे और लोग भी जाएंगे.

Also Read: बिहार में नए शिक्षकों को मिलेगा 55000 से अधिक वेतन, BPSC का सिलेबस व एग्जाम पैटर्न समेत मुख्य जानकारी जानिए..
तेजप्रताप ने दी चुनौती..

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन को लेकर लालू यादव के बड़े बेटे सह बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव के भी तेवर गरम हैं. तेजप्रताप यादव ने खुली चुनौती दी है कि अगर बागेश्वरधाम वाले बाबा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने आएंगे तो एयरपोर्ट पर ही उनका विरोध होगा. तेजप्रताप यादव ने बकायदा कुछ युवकों को इसके लिए ट्रेनिंग तक दे रखा है. इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है. वहीं मुजफ्फरपुर की अदालत में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद भी दायर किया गया है जिसपर 10 मई को सुनवाई होगी.

बागेश्वरधाम वाले बाबा का कार्यक्रम

बता दें कि बागेश्वर बिहार फाउंडेशन के तत्वावधान में बागेश्वर बिहार अभियान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार 15 मई को नौबतपुर में लगेगा. लोग 13 मई से 17 मई तक शाम चार से 7 बजे तक श्रीहनुमंत कथा सुन सकेंगे. कथा के साथ-साथ भजन कार्यक्रम भी चलेगा. मनोज तिवारी भी 14 मई को प्रस्तुति देंगे.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन