Nokha Vidhan Sabha: कभी इस सीट फहराता था बीजेपी का पताका, अब RJD के सामने बेबस NDA

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Jul 2025 6:17 PM

विज्ञापन

Nokha Vidhan Sabha: नोखा विधानसभा सीट बिहार के रोहतास जिले में स्थित एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यह सीट समय-समय पर कई दलों के बीच संघर्ष का केंद्र रही है. 2020 और 2015 में राजद की अनीता देवी ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा और कांग्रेस का भी यहां मजबूत इतिहास रहा है.

विज्ञापन

Nokha Vidhan Sabha: बिहार के रोहतास जिले की नोखा विधानसभा सीट ने समय के साथ कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे हैं. यह सीट 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से राजद के पक्ष में गई. राजद उम्मीदवार अनीता देवी ने जदयू प्रत्याशी नगेंद्र चंद्रवंशी को 15000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की. इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के कृष्ण कबीर तीसरे स्थान पर रहे.

पहले था बीजेपी का प्रभाव

इससे पहले 2015 में भी नोखा के मतदाताओं ने अनीता देवी पर भरोसा जताया था, जिससे यह साबित हुआ कि दो चुनावों तक राजद का प्रभाव इस क्षेत्र में मजबूत बना रहा. हालांकि इससे पूर्व लंबे समय तक नोखा भाजपा के प्रभाव क्षेत्र में रही है. भाजपा के रामेश्वर प्रसाद यहां से लगातार चार बार विधायक चुने गए और वर्ष 2000 से 2015 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे.

इतिहास

नोखा विधानसभा सीट पर 1967 तक कांग्रेस का दबदबा रहा. अब तक कुल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 5 बार, भाजपा ने 4 बार, जनता दल और जनता पार्टी ने 2-2 बार, जबकि राजद ने भी 2 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा, एक-एक बार जनता पार्टी (सेक्युलर) और कांग्रेस (ओ) ने भी यहां से जीत दर्ज की है.

जदयू को अभी तक नोखा से जीत नसीब नहीं हुई है. यह सीट अब भी आगामी चुनावों में राजनीतिक दलों के लिए अहम रणनीतिक केंद्र बनी हुई है, जहां पर जातीय समीकरण, विकास और पार्टी गठजोड़ बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन