भागलपुर में सेवानिवृत्त सैनिक हुए उग्र, SBI में बहाली के लिए भेजी गयी सूची नहीं दिखाने पर किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2022 4:11 PM
बहाली के लिए एसबीआइ को भेजी गयी पूर्व सैनिकों की सूची नहीं दिखाने पर सेवानिवृत्त सैनिकों ने भागलपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में हंगामा किया. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा नोटिस बोर्ड सूची प्रकाशित करने की मांग.
भागलपुर में बहाली के लिए एसबीआइ को भेजी गयी पूर्व सैनिकों की सूची नहीं दिखाने पर शनिवार को सेवानिवृत्त सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में हंगामा किया है. इन अभ्यर्थियों का आरोप था कि गुपचुप तरीके से सिर्फ चॉइस बेस्ड अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल कर भेजा गया है. इस बात की सूचना न तो अखबारों में विज्ञापन के जरिये दी गयी और न ही मोबाइल पर सूचित किया गया.
अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर सूची निष्पक्ष तरीके से तैयार कर भेजी गयी है. तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उसे नोटिस बोर्ड पर क्यों नहीं प्रकाशित करना चाह रहा है. छात्रों का यह भी कहना था की सूची सही है या गलत यह कोई बिना देखे कैसे बता सकता है. अगर सब कुछ दुरुस्त ही है, तो ‘छिपाछीपी का खेल’ क्यों. इस कारण उन्हें संदेह है कि उनके साथ नाइंसाफी हो सकती है.
हंगामे के दौरान सेवानिवृत्त दर्जनों सैनिक कार्यालय के कर्मचारी को घंटों घेर कर रखे और इस दौरान बहस चलती रही. अभ्यर्थियों में सहरसा, पूर्णिया व भागलपुर प्रमंडल के सैनिक शामिल थे. इस दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी अपने कार्यालय में नहीं दिखे.
Also Read: मधेपुरा में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी, अपराधियों ने छापेमारी करने गए दारोगा को मारी गोलीजिला सैनिक कल्याण कार्यालय के बाहर कंक्रीट के एक पिलर पर शनिवार (09 जुलाई 2022) को बहाली के संदर्भ में एक नोटिस चिपका हुआ मिला. इसमें जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी का हस्ताक्षर है और उसके नीचे तारीख एक दिन बाद यानी 10 जुलाई 2022 की अंकित है.

नोटिस में यह उल्लेख किया गया है कि सभी भूतपूर्व सैनिकों (थल सेना, नेवी, एयर फोर्स) को सूचित किया जाता है कि निदेशालय से भारतीय स्टेट बैंक में गार्ड के पद पर नियुक्ति हेतु वरीयता के आधार पर रजिस्ट्रेशन पंजी से सूची तैयार कर दिनांक 10.07.22 तक उपलब्ध कराने का आदेश प्राप्त हुआ है. उक्त आदेश के आलोक में इस कार्यालय में संधारित पंजी के आधार पर 2018 तक पंजीकृत भूतपूर्व सैनिकों की सूची तैयार कर विशेष दूत के द्वारा भेजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










