Bihar: भागलपुर में श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए 1100 तक ही ले सकेंगे घाट राजा, वसूली को लेकर चेतावनी

Updated at : 22 Jun 2022 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर में श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए 1100 तक ही ले सकेंगे घाट राजा, वसूली को लेकर चेतावनी

भागलपुर के श्मशान घाट पर घाट राजा अब मनमानी वसूली नहीं कर सकेंगे. भागलपुर नगर निगम प्रशासन ने मुखाग्नि व दाह संस्कार को लेकर रेट तय कर दिये. सामान्य वर्ग के लिए 1100 रुपये तो बीपीएल परिवार के लिए 500 रुपये तय किये गये.

विज्ञापन

भागलपुर नगर निगम प्रशासन ने मुखाग्नि व दाह संस्कार को लेकर रेट तय कर दिये. नगर निगम प्रशासन ने सामान्य वर्ग के लिए 1100 रुपये, बीपीएल परिवार के मृतकों के दाह संस्कार के लिए 500 रुपये का रेट तय कर दिया. हालांकि घाट राजा इस तय रेट को मानने से इंकार कर दिया और विरोध जताते हुए बैठक से बाहर निकल गये.

घाट राजाओं के साथ बैठक

मंगलवार को नगर निगम सभाकक्ष में घाट राजाओं के साथ नगर आयुक्त व एसडीओ ने बैठक की. बैठक में नगर आयुक्त डॉ योगेश सागर एवं अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने घाट राजाओं से उनकी समस्या, समाधान व मुखाग्नि रेट पर चर्चा की.

घाट राजाओं का हंगामा

बैठक में चर्चा के दौरान नगर आयुक्त डॉ सागर ने घाट राजाओं से रेट को लेकर सुझाव मांगा. पहले महिलाओं ने रेट तय करने का विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि कोई हल्ला मचायेगा तो उन्हें बैठक से बाहर कर दिया जायेगा. इस दौरान नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि कोई मृतक के परिजन स्वेच्छा से अधिक से अधिक पैसे देंगे तो कोई आपत्ति नहीं है. मनमाने तरीके से रेट से अधिक आपलोग नहीं वसूल सकते.

Also Read: बिहार के BJP विधायक ललन कुमार के घर पर चला झारखंड सरकार का बुलडोजर, विवादित हिस्से को ढाहा
अंदर व बाहर घाटराजा करते रहे विरोध

इसी बीच नगर आयुक्त भी थोड़ा आगे बढ़े और 500 और 1000 तक पहुंचे. फिर आखिरी में 500 और 1100 रुपये रेट तय कर दिया. रेट तय करने के बाद घाटराजा विरोध करते हुए बाहर निकल गये और काशी का मॉडल बनाने को कहा. साथ ही कहा कि जब तक दूसरे स्थानों पर रेट तय नहीं होगा, तब तक भागलपुर में भी रेट तय नहीं किया जा सकता. हमारे बच्चे और हमलोग भूखे मर जायेंगे. बाहर भी रामनामी चादर को हवा में उड़ाते हुए विरोध जताया.

बैठक में 50 से अधिक घाट राजा शामिल

बैठक में 50 से अधिक घाट राजा शामिल हुए. बैठक में सिटी मैनेजर रवीशचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन बरारी श्मशान घाट पर कम से कम 15 से 20 शव आते हैं. नगर आयुक्त डॉ योगेश सागर ने घाटराजा को चेतावनी दी कि यदि कोई मनमाना पैसा लेगा तो उन पर कार्रवाई की जायेगी. विद्युत शवदाह के लिए भी शीघ्र रेट तय किया जायेगा.

बैठक में हल्ला मचाती रहीं महिलाएं

एक-एक सदस्यों को सुझाव देने को कहा गया. पहले किसी ने 10 हजार तो किसी ने 5000 न्यूनतम रेट तय करने की बात कही. फिर नगर आयुक्त ने जब अपनी ओर से मुंगेर में तय रेट सामान्य वर्ग के लिए 400 व बीपीएल के लिए 200 रुपये प्रति लाश की चर्चा की. महिला सदस्य से सुझाव लेकर सभी महिलाओं को बाहर जाने को कहा. इस पर सभी ने बाहर जाने से इंकार कर दिया. जब नगर आयुक्त की ओर से 400 और 500 रुपये रेट तय करने की बात कही गयी तो अधिकतर महिलाएं विरोध जताते हुए बाहर निकल गयी. तब बुजुर्ग घाटराजा ने अपनी ओर से 2100 रुपये रेट तय करने का अनुरोध किया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन