Bihar: भागलपुर की चार सड़कें वैकल्पिक बाइपास के रूप में होंगी तैयार, एक अंडरपास भी अब नयी कार्य योजना में

भागलपुर में वैकल्पिक बाइपास के रूप में चार सड़क व एक अंडरपास को नयी कार्य योजना में शामिल किया गया है. इसकी स्वीकृति के लिए कार्य योजनाओं की फाइल हेडक्वार्टर भेजी गयी. जानिये किन चार सड़कों को वैकल्पिक बाइपास के रूप में तैयार किया जाएगा.
भागलपुर. वैकल्पिक बाइपास के रूप में चयनित चार सड़क और एक जगह अंडरपास नयी कार्य योजना में शामिल किया गया है. इसकी स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग ने फाइल भी हेडक्वार्टर भेज दी है. स्वीकृति मिलने के बाद इस नयी कार्य योजनाओं पर काम होगा.
उक्त योजनाओं को वित्तीय वर्ष 2021-22 में शामिल किया गया था मगर, मंजूरी नहीं मिल सकी थी. जबकि, प्राक्कलन भी तैयार कर लिया गया था. लेकिन इस वित्तीय वर्ष में मंजूरी देने का भरोसा दिलाते हुए हेडक्वार्टर ने नयी कार्य योजनाओं को तैयार करा पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर से फाइल मंगायर है. साल 2022-23 में वैकल्पिक बाइपास के रूप में चयनित चार सड़क और कचहरी चौक से घूरनपीर बाबा चौक के बीच अंडरपास बनने की उम्मीद बनी है.
बाइपास के रूप में चार सड़कों के निर्माण होने पर शहर को जाम से छुटकारा मिलेगा. अभी हर कदम पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. इधर, कहने को शासन-प्रशासन ट्रैफिक सुधार पर कार्य कर रही है. उक्त योजनाओं से ही शहर को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है. जाम से निजात दिलाने के लिए ही शहरी और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता को ध्यान में रख बाइपास सड़कों का निर्माण किया जायेगा.
Also Read: IRCTC: भागलपुर में रेलवे के 35 हजार पुराने चादर व तकिया के कवर हुए बर्बाद, अब कंबल भी नयी होगी खरीद
शहर में चार जगहों की सड़कों पर फुटओवर बनाने की योजना ड्राॅप कर दी गयी है. इस वित्तीय वर्ष 2022-23 की नयी कार्य योजना में शामिल नहीं किया है. अधिकारी के अनुसार डिजाइन तैयार कराने में पेच के कारण कार्य योजना में शामिल नहीं किया है. यह भागलपुर-बौंसी रोड पर सेंट्रेसा स्कूल के सामने, बरारी रोड में माउंट कार्मेल, जेल रोड में सरस्वती शिशु मंदिर और कजरैली रोड में न्यू होराइजन स्कूल के सामने प्रस्तावित था.
वैकल्पिक बाइपास के रूप में चयनित सड़कों एवं अंडरपास को नयी कार्य योजना में शामिल कर फाइल को स्वीकृति के लिए हेडक्वार्टर भेज दिया गया है. स्वीकृति मिलने पर काम होगा. फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य को कार्य योजना में शामिल नहीं किया गया है.
नवल किशोर सिंह, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर
घंटाघर से आदमपुर वाया खंजरपुर-मायागंज अस्पताल पथ, नवगछिया-महादेवपुर घाट पथ, शाहकुंड-असरगंज पथ एवं जगदीशपुर-सन्हौला पथ बन गया रहता. उक्त सड़कों के निर्माण के लिए 170 करोड़ का प्राक्कलन तैयार हुआ था. इसमें घंटाघर से आदमपुर वाया खंजरपुर-मायागंज अस्पताल पथ के लिए 12 करोड़ रुपये, नवगछिया-महादेवपुर घाट पथ के लिए 42 करोड़ रुपये, शाहकुंड-असरगंज पथ के लिए 37 करोड़ रुपये एवं जगदीशपुर-सन्हौला पथ के लिए 79 करोड़ रुपये शामिल था.
-
घंटाघर से आदमपुर वाया खंजरपुर-मायागंज अस्पताल पथ : 4.4 किमी
-
नवगछिया-महादेवपुर घाट पथ : 11.9 किमी
-
शाहकुंड-असरगंज पथ : 14 किमी
-
जगदीशपुर-सन्हौला पथ : 18.75 किमी
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




