Sawan Somvar: बरेली में...हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट का हुआ डायवर्जन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2022 11:50 AM
Sawan Somvar 2022 : शहर का धोपेश्वरनाथ मंदिर, अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ समेत प्रमुख मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है .इनकी भव्यता देखने लायक है. देर रात रंगबिरंगी रोशनी से जगमग मंदिरों का स्वरूप देखने लायक था.
Sawan Somvar 2022 : उत्तर प्रदेश के बरेली में सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया.इसके साथ ही सुख समृद्धि की कामना की.आधी रात से ही शहर के मंदिर हर-हर महादेव की आवाज से गूंजने लगे थे.शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मंदिर के बाहर और रास्तों पर लगाया गया है.एडीजी राजकुमार ने जगह जगह कांवड़ियों को फल वितरण किए और पुलिस कर्मियों से कराए.
बरेली के मंदिरों में जलाभिषेक करने को शिव भक्त बदायूं के कछला घाट, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर के ब्रज घाट से जल लेकर पहुंचे थे. इनके आने का सिलसिला आधी रात से शुरू हो गया. सुबह होते ही बरेली के मंदिर बम- बम भोले और हर हर महादेव की आवाज से गूंजने लगे. शिव भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया.इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी.इस बार पहले सोमवार से भी अधिक शिव भक्त नजर आए.शिव भक्तों की भीड़ तीसरे सोमवार को और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
शहर का धोपेश्वरनाथ मंदिर, अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ समेत प्रमुख मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है .इनकी भव्यता देखने लायक है. देर रात रंगबिरंगी रोशनी से जगमग मंदिरों का स्वरूप देखने लायक था. महिला व पुरुष भक्तों के लिए बल्लियां लगाकर अलग-अलग लाइन बनाई गई हैं.शिव भक्तों के जत्थों और बाइक में तिरंगा लहर रहा है.शिव भक्त सड़कों पर तिरंगे के साथ बाइक से निकलने वाली कांवड़ यात्रा में भी नजर आएं हैं.
कांवड़ के चलते शुक्रवार रात से सोमवार रात तक रूट डायवर्जन किया गया है .इससे लोगों को दिल्ली, लखनऊ, और आगरा के लिए लंबी दूरी का सफर करना पड़ रहा है. मगर, सोमवार रात को रूट डायवर्ज खत्म हो जाएगा. इससे वाहन पुराने मार्ग से ही शुक्रवार तक चलेंगे.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










