ePaper

बरेली: रेलवे की फरमान से यात्री परेशान, जननायक एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेन रद्द, 12 पहले से ही हैं कैंसिल

Updated at : 02 May 2023 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
बरेली: रेलवे की फरमान से यात्री परेशान, जननायक एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेन रद्द, 12 पहले से ही हैं  कैंसिल

उत्तर रेलवे (एनआर) के बार-बार ट्रेन कैंसिल के फरमान से पैसेंजर की परेशानी बढ़ रही है. एक बार फिर एनआर ने बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर आदि स्टेशन से गुजरने वाली 4 ट्रेन रद्द की हैं.

विज्ञापन

Bareilly : उत्तर रेलवे (एनआर) के बार-बार ट्रेन कैंसिल के फरमान से पैसेंजर की परेशानी बढ़ रही है. एक बार फिर एनआर ने बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर आदि स्टेशन से गुजरने वाली 4 ट्रेन रद्द की हैं. इससे एक दिन पहले 12 ट्रेन को 9 मई तक कैंसिल किया गया था. मगर, ट्रेनों के रद्द होने के साथ ही लेटलतीफी से पैसेंजर काफी परेशान हैं.

उन्होंने सोमवार से ट्रेनों के टिकट कैंसिल कराने शुरू कर दिए हैं. उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन के यार्ड में रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है, तो वहीं मुरादाबाद वाया बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड की 318 रोजा क्रासिंग पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा.

रेलखंड ब्लॉक होने से ट्रेनों की चाल बिगड़ी

रेलखंड पर जगह-जगह ब्लॉक के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है. बरेली जंक्शन से संचालित एवं गुजरने वाली 12 ट्रेनों को 9 मई तक पहले ही कैंसिल कर दिया गया था. मगर,अब 15211/15212 जननायक एक्सप्रेस और 22454/22453 राज्यरानी एक्सप्रेस को 2 मई को कैंसिल किया गया है. इसमें जननायक एक्सप्रेस दरभंगा वाया बरेली अमृतसर के बीच अप, और डाउन में चलती है, जबकि राज्यरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस मेरठ वाया बरेली लखनऊ के बीच प्रतिदिन चलती है. इन ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों का सफर काफी मुश्किल भरा हो गया है.

यह ट्रेन 9 मई तक कैंसिल

उत्तर रेलवे ने 30 अप्रैल से 9 मई तक 12 ट्रेन कैंसिल की हैं. इसमें बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, काठगोदाम, और चंडीगढ़ जाने वाली अप और डाउन ट्रेन निरस्त हैं. इनका संचालन 9 मई से किया जाएगा. इसमें 14235/36 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 29,30 अप्रैल से 8/9 मई तक कैंसिल किया है.

14307/14308 प्रयागराज -बरेली -प्रयागराज एक्सप्रेस को 29 अप्रैल से 8 मई तक,15043/15044 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को 29/30 अप्रैल से 8/9 मई तक, 12583/84 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार-लखनऊ जंक्शन 30 अप्रैल से 9 मई तक, 04379/80 बरेली-रोजा-बरेली पैसेंजर 29/30 अप्रैल 8/9 मई तक, 15119/ 15120 वाराणसी -देहरादून को 29/30 अप्रैल से 8/9 मई तक, 13257/58 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर 29/30 अप्रैल से 8/9 मई तक, 14618/14617 अमृतसर -बनमंखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को 29 अप्रैल, और 5 मई से 8,/10 मई तक निरस्त किया गया है.

बरेली जंक्शन से 10 दिन नहीं गुजरेगी त्रिवेणी

उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन से टनकपुर-सिंगरौली, और चोपन-टनकपुर 15073/74, और 15075/15076 को 29/30 अप्रैल से 8/9 मई तक बरेली से नहीं गुजारा जाएगा. त्रिवेणी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर-बरेली-पीलीभीत के स्थान पर शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते गुजारा जाएगा

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola