ePaper

बरेली में महाराष्ट्र की युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, यह है वजह

Updated at : 26 Mar 2022 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली में महाराष्ट्र की युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, यह है वजह

Bareilly News: अवनी वर्मा का पति और सौतन से झगड़ा हो गया था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्टेशन पर शनिवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जनपद के कुन्हा थाना क्षेत्र के आल्हापट्टी निवासी अवनी वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे उसकी हालत गंभीर हो गई. उसको पति और सौतन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मगर, इसके बाद दोनों फरार हो गए.

पुलिस जांच जारी

अवनी वर्मा का पति और सौतन से झगड़ा हो गया था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.ggm

Also Read: Yogi 2.0 Cabinet: योगी कैबिनेट में धर्मपाल सिंह का दबदबा कायम, बरेली में BDC से किया सियासत का आगाज
चार साल पहले सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

अवनी वर्मा ने बताया कि चार साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी आशीष वर्मा से हुई थी. काफी दिन तक चैटिंग चलती रही. इसके बाद आशीष वर्मा ने महाराष्ट्र पहुंचकर अवनी वर्मा के साथ शादी कर ली. इस दौरान आशीष वर्मा से एक बेटा भी हुआ, लेकिन आशीष महाराष्ट्र में 40 लाख का घोटाला ुु्क्रने के बाद बिहार आ गया. उसको काफी तलाश किया. इस दौरान उसके पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी मिली.

Also Read: डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना बने राज्यमंत्री, बरेली शहर सीट से लगायी जीत की हैट्रिक
रुद्रपुर में काम करता था आशीष वर्मा

आशीष वर्मा अपनी पहली पत्नी अनामिका के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में काम कर रहा था. अवनी अपने बेटे को मायके में छोड़कर महाराष्ट्र से शनिवार को बरेली आई थी. आशीष और उसकी पहली पत्नी अनामिका स्टेशन पर मुलाकात करने पहुंचे. यहां बातचीत के दौरान ही पहली पत्नी अनामिका और दूसरी पत्नी अवनी में कहासुनी होने लगी.

आशीष ने अवनी को पीटा, फिर हुआ फरार

इससे खफा आशीष ने अवनी की पिटाई कर दी, जिसके चलते अवनी वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई. उसको पति-पत्नी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए हैं. अवनी ने पति पर तमाम आरोप लगाए हैं.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola