ePaper

Kartik Purnima : गंगा मेले के लिए बरेली में सजा तंबूओं का शहर, लाखों भक्तों की सुविधा को ट्रेनों का स्टापेज

Updated at : 23 Nov 2023 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Kartik Purnima : गंगा मेले के लिए बरेली में सजा तंबूओं का शहर, लाखों भक्तों की सुविधा को ट्रेनों का स्टापेज

गंगा मेले को लेकर बरेली होकर गुजरने वाली चार 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में गढ़मुक्तेश्वर, रामगंगा, राजघाट हरिद्वार, ऋषिकेश और बालावाली स्टेशनों पर ठहराव किया गया है.

विज्ञापन

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को तंबूओं का शहर सज गया है. रामगंगा नदी की रेत पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले गुरुवार शाम डीएम रविंद्र सिंह, और विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा ने उद्घाघटन किया.इस दौरान एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव समेत मेला कमेटी के सदस्य, और अधिकारी मौजूद था.यह मेला 29 नवंबर तक चलेगा. मगर,मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा. गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिए पूरा ख्याल रखा गया है. मेले में हर आदमी की निगरानी की जायेगी.इसके लिए 25 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है. मेले में ऊंचे- ऊंचे झूलों के साथ ही तमाम मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं.इसके अलावा प्रदेश भारत से घोड़े बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं. लाखों श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़ गंगा स्नान मेले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर प्रशासन पुलिस, और रेलवे ने काफी तैयारी की है.इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है.

30 नवंबर तक चलेगा कार्तिक मेला

कार्तिक मेले का समापन 30 नवंबर होगा. बरेली के बदायूं रोड पर स्थित रामगंगा नदी के घाट पर स्नान होगा.रेलवे ने मेले को लेकर रामगंगा स्टेशन, कछला घाट, और गढ़ मुक्तेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की है.जिससे श्रद्धालुओं को टिकट लेने में दिक्कत न हो.इसके साथ ही ट्रेन के स्टॉपेज भी तय किए हैं.बरेली में जाम न लगे.इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है.डीएम रविंद्र कुमार ने मेला संपन्न कराने को 13 मेला प्रबंधकों की कमेटी नियुक्त की है.मेले का 16 लाख 50 हजार में ठेका हुआ है.डीएम ने आदेश जारी कर मेला प्रबंधक नियुक्त किए अमरजीत सिंह, जयवीर सिंह, संताेष सिंह, राम कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, सुशील कुमार सिंह, राज बहादुर, रमेश सिंह उर्फ गोकिल सिंह, प्रदीप पांडेय, सुखपाल सिंह, रंजीत सिंह,अवधेश सिंह, राजेश को निर्देश दिए हैं कि उक्त सभी प्रबंधकों को प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर जमा होने वाली धनराशि 16.50 लाख में से 75 प्रतिशत धनराशि इस कार्यालय के मेला खाता (अध्यक्ष चौबारी मेला) स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा कचहरी में 23 नवंबर से पहले जमा करा दें.मगर, बाकी धनराशि 27 नवंबर से पहले जमा करानी पड़ेगी.

Also Read: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को हाईकोर्ट ने मंजूरी दी, मंदिर के धन का नहीं होगा इस्तेमाल
मेला मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे

प्रबंधकों को दी गयी व्यवस्थाओं, एवं आय-व्यय की निगरानी उप मेला मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सदर, और मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर के स्तर से की जाएगी.नियुक्त मेला प्रबंधकों के विरुद्ध कोई भी प्रतिकूल तथ्य, या कोई भी ऐसा कृत्य सामने आया.जिससे शांतिभंग की संभावना बनेगी, तो मेला प्रबंधकों की नियुक्ति निरस्त हाे जाएगी.इसके साथ मेला में जन सुरक्षा के दृष्टिगत झूले लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से एनओसी लेना भी अनिवार्य की गई है.रामगंगा चौबारी का मेला सज गया है.मेले में बड़े-बड़े झूले लग गए हैं.मेले में मौत का कुआं का खेल भी लग गया है. सिल बट्टे,और बांस के उत्पाद भी पहुंच गए हैं.मंगलवार से रेत के ढेर पर तंबुओं का शहर भी बसना शुरू हो गया. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हाे, इसके लिए लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड अस्थाई सड़कों का निर्माण करा रहा है.

इन ट्रेनों का स्टॉपेज तय

गंगा मेले को लेकर बरेली होकर गुजरने वाली चार 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में गढ़मुक्तेश्वर, रामगंगा, राजघाट हरिद्वार, ऋषिकेश और बालावाली स्टेशनों पर ठहराव किया गया है.मुरादाबाद रेल मंडल के अफसरों का कहना है कि 25 से 29 नवंबर तक बरेली होकर गुजरने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14021/14311 आला हजरत एक्सप्रेस, 15909/15910 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 14207/14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14205/14206 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस,

14511/4512 नौचंदी एक्सप्रेस, 15127/15128 काशीनाथ विश्वनाथ एक्सप्रेस,14315/16 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दो-दो मिनट के लिए अप- डाउन में गढ़गंगा स्टेशन पर रोका जाने लगा है.इसके अलावा बरेली की रामगंगा ब्रिज स्टेशन पर 14313 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को दोपहर 2:30 बजे, और एक 14520 महाकाल एक्सप्रेस को 11:35 बजे ठहराव होगा.इन ट्रेनों का राजघाट नरोरा में भी ठहराव होगा. इसके अलावा 04370/04375 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर,और 04378/ 04377 में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.इससे पैसेंजर को काफी राहत मिलेगी.श्रद्धालुओं की सहूलियत को रामगंगा, कछला घाट, नरौरा, गढ़ गंगा आदि स्टेशन पर 24 नवंबर से अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे.जिससे श्रद्धालुओ को टिकट के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola