ePaper

Road Accident in Bareilly: बरेली में डनलप से बाइक टकराने पर पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Updated at : 26 Mar 2022 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident in Bareilly: बरेली में डनलप से बाइक टकराने पर पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Road Accident in Bareilly: बरेली में डनलप में बाइक के टकराने से एक व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. शव को देखते ही मृतक व्यक्ति के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने परिजनों को सांत्वना दी.

विज्ञापन

Road Accident in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार को एक डनलप से बदायूं रोड पर बाइक टकरा गई. इससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डनलप से टकरायी बाइक

शनिवार को विशारतगंज थाने के करतिया ब्रह्मनान निवासी हीरालाल (26) पत्नी अनीता के साथ शाहजहांपुर जनपद के बंडा थाने के दातागंज गांव में स्थित ससुराल से बाइक से लौट रहे थे. भमौरा थाने के रम्पुरा फाटक के पास एक डनलप से बाइक टकरा गई. इससे हीरालाल और अनीता सड़क पर गिर गए.

Also Read: बरेली में महाराष्ट्र की युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, यह है वजह
घायल महिला की हालत गंभीर

राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की. मगर, हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतक हीरालाल की घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर यहां हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते कुछ ही देर बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read: Bareilly News: बरेली में बाइक के खाई में गिरने से पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी और बेटा घायल
मौके पर पहुंचे परिजन

सड़क हादसे में हीरालाल की मौत की खबर परिजनों को लगी तो वह कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए. हीरालाल का शव देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने परिजनों को सांत्वना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola