ePaper

बरेली में कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated at : 08 Apr 2022 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली में कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वेदराम मौर्य के ऊपर काफी खर्च हो गया था. इसके चलते वह काफी परेशान था. उसके घर में भी इस बात को लेकर विवाद होने लगा. गुरुवार रात भी घर में विवाद हो गया था. इसके बाद वह घर से चले गए. वह घर नहीं लौटे.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के करौरा गांव निवासी किसान बेदराम मौर्य (35 वर्ष) का शव शुक्रवार को पेड़ पर लटका मिला है. उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी.ग्रामीणों ने वेदराम मौर्य का शव खेत के पेड़ पर लटका देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी. इससे घर में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका था

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वेदराम मौर्य के ऊपर काफी खर्च हो गया था. इसके चलते वह काफी परेशान था. उसके घर में भी इस बात को लेकर विवाद होने लगा. गुरुवार रात भी घर में विवाद हो गया था. इसके बाद वह घर से चले गए. वह घर नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने रात में काफी तलाश कियारू. मगर, वह कहीं नहीं मिले. शुक्रवार को उनका शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका था.

मामले की जांच शुरू

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. मृतक किसान बेदराम मौर्य खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. मृतक के एक बेटा और बेटी है. मगर हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है. हालांकि, परिजनों ने कर्ज को लेकर कोई बात नहीं बताई है. परिवार के अधिकांश लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bareilly News: बरेली में जुआरी पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, फिर…

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola